Table of Contents
हड़प्पा व मोहनजोदड़ो की कला
पाषाण युगीन सहस्त्रों वर्षों के पश्चात् की प्राचीनतम संस्कृतियाँ सिन्धु घाटी में मोहनजोदड़ो व हडप्पा के प्राचीन खण्डहरों से ही प्राप्त होती है।
इस सभ्यता से प्राप्त प्राचीन अवशेषों से तत्कालीन भारत के रहन-सहन, रीति-रिवाज, खान-पान, वस्त्राभूषण और ज्ञान-विज्ञान का परिचय प्राप्त होता है। इन नगरों की खुदाई से प्राप्त अवशेषों को देखकर इतना निश्चित रूप से पता चल जाता है कि बहुत प्राचीन काल में ही भारत का सम्बन्ध सुमेर, मिस्र, फिलीस्तीन, ईरान आदि सुदूर देशों से स्थापित हो चुका था।
वस्तुतः मोहनजोदड़ो तथा हड़प्पा नामक स्थलों की खोज जो बीसवीं शताब्दी के प्रथम चरण में हुई, भारतीय सभ्यता के इतिहास की एक युग प्रवर्तक घटना थी।
1856 ई. में अंग्रेज जनरल कनिंघम को ‘सेलखड़ी’ (स्टिएटाइट) की मुहरों सहित अनेक प्राचीन वस्तुएँ प्राप्त हुई, परन्तु इन वस्तुओं का महत्व हड़प्पा व मोहनजोदड़ो की खुदाई के बाद ही प्रकाशित हो सका।
1921 ई. में दयाराम साहनी ने हड़प्पा टीले में खुदाई का कार्य आरम्भ कराया। इसके एक वर्ष पश्चात् राखलदास बनर्जी को मोहनजोदड़ो (मृतकों का टीला) में 1922 ई. में अनेक प्रकार के पुरावशेष प्राप्त हुए।
Read More:
Somnath Hore, Dhan Raj Bhagat, Ramkinkar Vaij, Arpana Caur, Jai Zharotia, Gogi Saroj Pal, Vivan Sundaram, Manjit Bawa, Jatin Das, Biren De, Gulam Mohammad Sheikh, Arpita Singh, A Ramachandran, Om Prakash, Shanti Dave, Bishamber Khanna, Jagdish Swaminathan, Anjolie Ela Menon, Satish Gujral, G.R. Santosh

सिन्धु नदी के किनारे विकसित होने वाली संस्कृति के इन दोनों केन्द्रों में खुदाई होने से अन्य अनेक तथ्य प्रकाश में आये। साथ ही अन्य अनेक स्थानों- चाहुन्दड़ो, लाहुमजोदडो, शाहजी कोटीरो, झूकर, झांगर, कुटली, मेही, पेरियानो, धुण्डई, रानाघुण्डई, कोटडीजी आदि में भी इस हड़प्पन संस्कृति के अनेक पुरावशेष प्रकाश में आये।
प्रारम्भ में यहाँ के सांस्कृतिक अवशेषों का सुमेरियन सभ्यता से सादृश्य देखा गया। अतः इस नई सभ्यता को, जो कि अभी तक की ज्ञात सबसे प्राचीन सभ्यता कही जा सकती है, इण्डो-सुमेरियन’ नाम दिया गया।
साथ ही सिन्धु नदी के किनारा इसका प्रमुख केन्द्र होने के कारण इस सभ्यता को सिन्धु घाटी की सभ्यता’ नाम दिया गया। यहाँ के निवासी योजनाबद्ध नगरों में रहते थे। व्यापार और कृषि करते थे। साथ ही उन्हें लेखन कला का भी ज्ञान था।
इस कारण इस संस्कृति को पुरा- ऐतिहासिक (प्रोटो-हिस्टोरिक) संस्कृति, ताम्र-पाषाणयुगीन, सैन्धव सभ्यता व कांस्ययुगीन सभ्यता आदि अनेक नामों से भी पुकारा जाता है।
इस सभ्यता का विस्तार भारत के विभिन्न स्थलों में था। हडप्पा-मोहनजोदड़ो के अतिरिक्त उपरोक्त वर्णित अन्य अनेक स्थलों में पुरावशेष प्रकाश में आये।
DOWNLOAD FREE COLOURING PAGES: PSARTWORKS.IN
FREE COLOURING PAGES: PSARTWORKS.IN
इसी प्रकार गंगानगर जिले में घग्घर के किनारे ‘कालीबंगा’ भी एक ऐसा ही स्थल है जहाँ से सैन्धव संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं। कालीबंगा के दो टीलों से प्राक-हड़प्पा और हड़प्पा संस्कृति के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
इस प्रकार इस सैन्धव संस्कृति के विस्तार क्षेत्र के अन्तर्गत पाकिस्तानी पंजाब, सिन्ध, बलूचिस्तान के अतिरिक्त भारत में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सम्मिलित हैं। बीकानेर रियासत क्षेत्र से भी दो दर्जन पुरा अवशेष संस्कृति के अवशेष मिले हैं।
सर जॉन मार्शल ने सर्वप्रथम 1931 ई. में इस सैन्धव सभ्यता को 3250 ई.पू. से 2750 ई. पू. के मध्य रखा। जबकि घोष महोदय ने विभिन्न विश्लेषणों के आधार पर सैन्धव सभ्यता का उदय 2500 ई.पू. से 2450 ई.पू. व अन्त 1900 ई.पू. से 1600 ई.पू. माना है जो अधिक प्रामाणिक तिथियाँ मानी जाती हैं।
सैन्धव सभ्यता के पोषक भारतीय मूल के थे अथवा विदेशी मूल के इस पर भी अनेक विवाद हैं। प्रारम्भ में सैन्धव पुरावशेषों व सुमेरियन अवशेषों में सादृश्य के आधार पर इस सभ्यता को ‘इण्डो-सुमेरियन’ नाम दिया गया।
हवीलर व गार्डन के अनुसार इस सभ्यता का विकास मेसोपोटामिया की सभ्यता से प्रेरित और प्रभावित है, परन्तु इसकी भी आलोचनाएँ हुई, क्योंकि सैन्धव व मेसोपोटामियन सभ्यता की लिपियों में अनेक भिन्नताएँ हैं।
यहाँ तक कि सैन्धववासियों की नगर योजना व सार्वजनिक स्वच्छता की व्यवस्था मेसोपोटामियनों से ही नहीं, विश्व में सभी पुरातन सभ्यताओं के निर्माताओं से श्रेष्ठ कही जाती है।
फेयर सर्विस के अनुसार चौथी सहस्त्राब्दि ईसा पूर्व बलूचिस्तान में विकसित होने वाली बलूचिस्तानी संस्कृति पर भारतीयकरण देखा जा सकता है।
सिन्ध (अमरी व कोटडीजी) एवं बलूचिस्तान (नाल और कुल्ली) में कालीबंगा की भाँति सैन्पय सभ्यता के स्तरों से नीचे पूर्वकालिक संस्कृति के अवशेष प्रकाश में आये हैं। इन अवशेषों में मिट्टी के बर्तन विशेषतः उल्लेखनीय है।
अमलानन्द घोष के अनुसार कालीबंगा में उत्खनित प्राकृ हड़प्पीय सोथी संस्कृति को ही सैन्धव सभ्यता का आधार माना जा सकता है। लोथल से उत्खनित गाय एवं घोड़े की मृणमूर्तियों तथा सुरकोटा (कच्छ) से उपलब्ध घोड़े की हड्डियों आदि सामग्री के प्रकाश में कहा जा सकता है कि सैन्धव सभ्यता के निर्माता भारतीय मूल के लोग ही थे। यह सभ्यता नगर व व्यापार प्रधान सभ्यता थी।
सिंधु घाटी सभ्यता की वास्तुकला
वास्तुकला के अत्यन्त विकसित एवं नियोजित रूप का दर्शन हमें सैन्धव सभ्यता के दो प्रमुख केन्द्रों- “हड़प्पा और मोहनजोदड़ो” में होता है। इन नगरों में पक्की एवं कच्ची ईंटों द्वारा भवनों का योजनाबद्ध निर्माण किया गया।
जिसमें स्नान कक्ष, पाकशाला, नालियों की व्यवस्था के साथ-साथ पीने के पानी के लिए कुएँ की व्यवस्था व साथ ही सार्वजनिक स्नानागार और नगर की सड़कें आदि उनकी उत्कृष्ट अभिरुचि और नगर निर्माण योजना के विकसित ज्ञान की ओर संकेत करती है।
ये लोग दुर्ग-विधान से भी परिचित थे, वासुदेवशरण अग्रवाल के अनुसार सैन्धव लोग (सिन्धु घाटी के लोग) दुर्ग-विधान से युक्त किलेबन्द नगरों में निवास करते थे। हडप्पा संस्कृति के निर्माता धनी व्यापारी और शासक वर्ग के थे और विभिन्न कलाओं के प्रेमी भी थे।

सिंधु घाटी सभ्यता की वास्तुकला
हड़प्पा में 25 फुट चौड़ा वा (कूटी हुई मिट्टी की दीवार जिस पर ईंटों की दीवार खड़ी की जाती थी) मिला था जिसके ऊपर ईंटो की प्राचीर के बीच-बीच में बुर्ज थे। ऐसे ही एक बुर्ज के अवशेष मोहनजोदड़ों से भी प्रकाश में आ चुके हैं।
मुख्य दिशाओं में ऊँचे द्वार थे। हडप्पा नगर की रक्षा प्राचीर के दक्षिणी सिरे पर दुर्ग तक जाने के लिए सीढ़ियाँ बनाई गई थी। हडप्पा की ही भाँति मोहनजोदड़ों में भी एक दुर्ग टीले के ऊपर बनाया गया था। यह टीला कच्ची ईंटो और मिट्टी से निर्मित किया गया था।
सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख नगर
हडप्पा, मोहनजोदड़ो, काली बंगा व लोथल आदि नगरों के अवशेष इस सभ्यता के वैभवपूर्ण नागरिक जीवन का चित्र प्रस्तुत करते हैं। दुर्ग और निचला नगर क्षेत्र प्रायः एक समान सभी क्षेत्रों में प्राप्त होते हैं।
मोहनजोदड़ो और हडप्पा में भवन निर्माणार्थ पक्की ईंटों का प्रयोग किया गया था। दीवार की चुनाई में मिट्टी, चूने व जिप्सम प्लास्टर या गारे का उपयोग किया जाता था। घरों के गन्दे पानी की निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था की गई थी।
घरों को नालियों का पानी सड़क की बड़ी नालियों में चला जाता था। इससे यह स्पष्ट ज्ञात हो जाता है कि सिन्धु घाटी या सैन्धव सभ्यता के लोग स्वच्छता का बहुत ध्यान रखते थे।
हड़प्पा
हड़प्पा के घरों में मोहनजोदड़ों की भाँति कुएँ नहीं प्राप्त हुए हैं। जबकि सार्वजनिक उपयोग के लिए बड़े कुओं का निर्माण किया जाता था। इन कुओं में भी ईंटों की जुड़ाई बड़ी सफाई से की गई थी।
हड़प्पा से प्राप्त होने वाले संरचनात्मक भवनों के अवशेषों में कुछ चबूतरों और धान्यागारों का उल्लेख किया जा सकता है। हवीलर के विचार में इनका उपयोग ‘अन्न कूटने के लिए होता था।
मोहनजोदड़ो
सैन्धव सभ्यता का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण केन्द्र मोहनजोदड़ो था। यहाँ के अवशेषों में विशाल ‘जलकुण्ड’ उल्लेखनीय है, जिसका आकार 39 फुट लम्बा, 23 फुट चौड़ा और 8 फुट गहरा है। इस जलकुण्ड में जाने के लिए उत्तर तथा दक्षिण की और सीढ़ियों बनी हुई है जो कि पक्की ईंटों से बनाई गई थी।
इसमें जल की निकासी की भी व्यवस्था थी। फर्श भी पक्की ईंटों से बनाया गया था। इसकी दीवारों पर जिप्सम का लेप किया गया है। बाहर की दीवारों में चूने का पलस्तर किया गया है। इस स्नानागार के तीन ओर बरामदे बने हैं। पीछे की ओर कई कोठे बने हुए हैं। सम्भवतया स्नान के बाद वस्त्र परिवर्तन के लिए लोग यहाँ जाते होंगे।
पाँच हज वर्ष पुराने इस जलाशय तक जाने वाली 32 सीढ़ियाँ सुरक्षित अवस्था में मिली हैं। ऋग्वेद एवं पुराणों में नगर योजना सम्बन्धी जिन अवधारणाओं को विकसित किया गया वह सब इस सभ्यता में उपलब्ध होता है।

विशाल स्नानागार
यहाँ से 22 हजार से अधिक मुहरें, मृण्मूर्तियाँ, स्टेटाइट तथा प्रस्तर स्तम्भ तथा अत्यन्त छोटे आकार के स्वर्ण मनके प्राप्त हुए हैं।
हड़प्पा की ही भाँति मोहनजोदड़ो में भी अनाज भण्डारण के लिए ‘कोष्ठागार’ अथवा कोठार बना हुआ था। यह धान्यागार पक्की ईंटों से निर्मित है। इसमें अन्न भण्डारण के लिए 27 कोठे बने हुए थे। यहाँ के विशालतम भवनों में 230 x 78 फुट क्षेत्र में विस्तृत भवन है।
इसके साथ अनेक कक्ष तथा बरामदे भी हैं। यह राजप्रासाद जैसा प्रतीत होता है। यहाँ के अन्य उल्लेखनीय भग्नावशेषों में सभा भवन की गणना भी की जा सकती है जो लगभग 90 फुट लम्बा चौड़ा वर्गाकार भवन था।
इसमें 20 खम्भों के भी अवशेष मिले हैं जो 4 पंक्तियों में थे। प्रत्येक पंक्ति में 5 स्तम्भ थे। इसका उपयोग सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता होगा। इससे इस मत को भी पुष्टि मिलती है कि भारत में स्तम्भ निर्माण की परम्परा स्वदेशी मूल की ही रही है। वैदिक साहित्यों में भी इनका उल्लेख मिलता है।
मोहनजोदड़ो के अन्य अवशेषों के विश्लेषण से यहाँ के नगर निर्माण की सुनियोजित प्रणाली का ज्ञान प्राप्त होता है। यहाँ भी विभिन्न आकार-प्रकार के भवनों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। यहाँ के लोग समृद्ध तथा आरामदायक घरों में रहते थे।
व्यापार व कृषि के कारण आम तौर पर समृद्धि का वातावरण था।
कालीबंगा
राजस्थान में गंगानगर जिले में ‘घग्घर’ (प्राचीन सरस्वती नदी के किनारे स्थित इस स्थल से हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो के समान ही एक विशाल और समान योजना वाले नगर के अवशेष प्रकाश में आये हैं।
1953 ई. में अमलानन्द घोष ने पुरानी बीकानेर रियासत के अन्तर्गत जिन लगभग दो दर्जन हड़प्पा संस्कृति स्थलों की खोज की थी, उनमें कालीबंगा भी एक था। 1961 ई. में बी.बी. लाल एवं बी.के. थापर ने पुरातत्व के विद्यार्थियों के प्रशिक्षणार्थ यहाँ उत्खनन कार्य सम्पन्न किया था। यहाँ खुदाई में दो टीले प्राप्त हुए हैं।
दोनों ही टीले सुरक्षा प्राचीर से घिरे हुए थे। पश्चिम की ओर के लघु टीलों से प्राग-हड़प्पन संस्कृति के अवशेष व पूर्व की ओर के बड़े टीले से हड़प्पन संस्कृति पुरावशेष प्राप्त हुए हैं। यहाँ के आवासगृहों एवं रक्षा प्राचीर में कच्ची ईंटों का प्रयोग किया गया है। यहाँ पर भी मोहनजोदड़ो की भाँति एक से अधिक मंजिलों के मकान बनते थे।
भवनों के अवशेषों के अतिरिक्त यहाँ से कच्ची ईंटों के ऐसे चबूतरे प्राप्त हुए हैं जिनमें कुओं और अग्निवेदिकाओं के प्रमाण भी मिलते हैं। प्राग्-हड़प्पाकालीन कालीबंगा की उल्लेखनीय उपलब्धि कृषि कर्म से सम्बन्धित है।
पुरातत्वेत्ताओं के अनुसार यहाँ से प्राप्त होने वाले जुते हुए खेत के प्रमाण विश्व में कृषि कर्म सम्बन्धी प्राप्त प्रमाणों का प्राचीनतम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
यहाँ पर उत्खनन से प्राप्त होने वाली अन्य उल्लेखनीय वस्तुओं में मूल्यवान पत्थरों (अगेट स्टेटाइट आदि) से निर्मित विविध प्रकार के उपकरण’, यथा- मनके, पक्की मिट्टी से बनी खिलौने की गाड़ी के पहिए, घडे, बैल की प्रतिमा, सिलबट्टे, ताँबे की कुल्हाड़ी और फल काटने के औजारों का उल्लेख किया जा सकता है। इसी के साथ लाल, काले व सफेद रंगों से युक्त विविध प्रकार के चित्रित ‘मिट्टी के बर्तन’ भी यहाँ से बड़ी संख्या में प्राप्त हुए हैं।
लोथल
गुजरात के अहमदाबाद जिले में सरगवाला ग्राम के पास स्थित हड़प्पा सभ्यता का ही यह एक अन्य महत्त्वपूर्ण केन्द्र रहा है। लोथल की ख्याति ताम्राश्मयुगीन बन्दरगाह के रूप में भी रही है। यह पश्चिम एशिया के साथ जलमार्ग द्वारा आवागमन करने का प्रमुख द्वार था।
इससे इस बात को भी पुष्टि मिलती है कि सैन्धव लोगों का पश्चिमी एशिया के साथ व्यापारिक सम्बन्ध समुद्री मार्ग द्वारा स्थापित था। समुद्री जहाजों के द्वारा प्रयुक्त होने वाली गोदी (डॉक यार्ड) के मिले अवशेषों से ज्ञात होता है कि इसका आकार विषमभुज वर्ग के समान था जिसके पूर्व-पश्चिम की लम्बाई 710 फुट, उत्तर 124 फुट तथा दक्षिण में 116 फुट थी।
लोथल नगर लगभग 2 मील के घेरे में बसा हुआ था। यहाँ का उत्खनन कार्य श्री एस.आर. राव ने 1958-59 ई. में कराया था। यहाँ की नगर योजना भी हड़प्पा-मोहनजोदड़ो के समान ही थी।
नगर विभिन्न सड़कों द्वारा अनेक खण्डों में विभक्त कर दिया गया था। बस्ती को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए घरों का निर्माण कच्ची ईंटों से निर्मित एक विशाल चबूतरे के ऊपर किया था। जिसके चारों ओर बनाई गई रक्षा-प्राचीर के अवशेष भी यहाँ से प्राप्त हुए हैं। कच्ची सड़कों के किनारे नालियों बनाई गई थी।
यहाँ से प्राप्त मकान अधिक बड़े नहीं हैं। भवनों के निर्माण में प्रायः कच्ची ईंटों का प्रयोग किया गया था। इस नगर में भी भण्डार गृह, स्नानागार, शौचालय, नालियों की व्यवस्था तथा अन्नागार आदि के अवशेष प्राप्त हुए हैं। सैन्धव सभ्यता से प्राप्त होने वाले प्रायः सभी प्रकार के उपकरण, यथा-बर्तन, आभूषण आदि यहाँ से भी प्राप्त हुए हैं।
इस सम्पूर्ण सैन्धव कला के सम्बन्ध में टिप्पणी करते हुए पर्सी ब्राउन का कथन है कि- सम्पूर्ण स्थापत्य रचना सौन्दर्य की दृष्टि से उजाड़ ही है, किन्तु रचनात्मक प्रणाली पदार्थों का परिष्कृत होना, मजबूती होना आदि आश्चर्यजनक है।
सैन्धव मुहरें एवं चित्रलिपि
उत्खनन से प्राप्त ये मुहरें और मुद्रायें सैन्धव सभ्यता में व्याप्त कला के एक महत्त्वपूर्ण पक्ष को उजागर करती है। इन नगरों में 2000 से भी अधिक संख्या में उपलब्ध ये मोहरें कलात्मक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं जो साधारणतः पौन इंच से सवा एक इंच तक की ऊँचाई की हैं।
आकार में ये गोल, लम्बी, वर्गाकार तथा आयताकार हैं। अधिकांशतः ये मुहरें सेलखड़ी अथवा घीया पत्थर (स्टेटाइट) से बनी हैं। इनके पीछे छेदयुक्त एक उभरा हुआ भाग भी होता है, परन्तु यह सभी मुहरों से प्राप्त नहीं होता है।
इनमें अंकित प्रतिमाएँ आकार में छोटी होते हुए भी प्रभावकारी हैं। ये मुद्रायें हड़प्पा, मोहनजोदड़ो के साथ-साथ झूकर, नाल, शाही-टुम्प आदि अनेक स्थानों से प्राप्त हुई हैं।
इन स्थानों से ताम्र निर्मित मुहरें भी प्राप्त हुई हैं तथा ये भी चौकोर, आयताकार आदि आकार की हैं।

सर्पों के मध्य पीपल
इन मुहरों को सैन्धव कला की उत्कृष्ट कृतियाँ कहा जा सकता है। इनमें उत्कीर्ण चित्र-लिपि भी अपने आप में सैन्धव सभ्यता के लोगों के हस्तकौशल का एक सराहनीय नमूना है।
इन मुद्राओं में विविध प्रकार की पशु आकृतियाँ, यथा व्याघ्र, हाथी, गैंडा, खरगोश, हिरन, सींगयुक्त बैल, गरुड, मगर आदि की सुन्दर आकृतियाँ उत्कीर्ण की गई हैं। खोदकर बनाई गई इन आकृतियों में सर्वाधिक सुन्दर आकृति ‘ककुदमान वृषभ’ (हम्प्ड बुल) की है।


इसी प्रकार एक अन्य उत्कीर्ण पशु एक श्रृंग है। कुछ मुहरों पर काल्पनिक पशु आकृतियाँ भी उत्कीर्ण की गई हैं जैसे-तीन मस्तकों वाला एक पशु एक मुहर में तीन व्याघ्रों के शरीर संयुक्त हैं।
एक अन्य मुहर में पीपल वृक्ष को दो सर्पों की आकृति के मध्य अंकित किया गया है। कुछ मुहरों पर मात्र रेखाकृतियाँ ही अंकित हैं जो स्वास्तिक के समान प्रतीत होती हैं।
वस्तुतः इन मुहरों का वास्तविक उपयोग क्या था. यह अज्ञात है। मार्शल ने ताम्र मुहरों को ताबीज की संज्ञा दी है। अन्य लोग इनका उपयोग देव-पूजन के रूप में देखते थे। स्टुअर्ट पिगार्ट के अनुसार इन मुद्राओं का उपयोग आधुनिक युग की ही भाँति सम्पत्ति के चिन्हित करने अथवा सील करने के लिए ही होता था।
श्री अग्रवाल के अनुसार ताँबे की मुहरें सिक्कों के रूप में प्रचलन में थीं। सिन्धु घाटी में ताम्र-मुद्राओं के अतिरिक्त किसी भी अन्य प्रकार के सिक्कों का अस्तित्व में न होना इसकी पुष्टि करता है।
इन सैन्धव मुहरों पर उकेरी हुई चित्रलिपि में 400 अक्षर निर्माताओं की मौलिकता का प्रमाण भी है। ये अधिकांश लेख मुहरों पर उकेरे गये हैं। कुछ लेख मिट्टी के बर्तनों तथा धातु उपकरणों में भी प्राप्त हुए हैं।
यद्यपि पुरातत्ववेत्ताओं द्वारा इस लिपि को पढ़ने का भरसक प्रयास किया जा चुका है, परन्तु यह लिपि अभी तक सर्वमान्य रूप से पढ़ी नहीं जा सकी है। यदि इस लिपि को पढ़ लिया जाये तो ताम्रश्मयुगीन संस्कृति के विभिन्न अज्ञात पहलुओं पर प्रकाश डाला जा सकता है।
इन पर उकेरी गई आकृतियों के माध्यम से उनके वनस्पति जगत् व पशु जगत् के साथ उनके परिचय के विषय में जाना जा सकता है। इसी प्रकार उनके धार्मिक विश्वासों पर भी इन मुद्राओं के माध्यम से कुछ प्रकाश डाला जा सकता है।
एक मुहर में एक पुरुषाकृति को ध्यान मुद्रा में बैठे हुए उकेरा गया है। उसने सिर पर त्रिशूलनुमा कोई आवरण पहना हुआ है। इस आकृति के चारों ओर गैंडा, हाथी, व्याघ्र, भैंसा नामक पशु अंकित हैं।


मार्शल ने इसे ‘शिव का आदि रूप’ माना है। इन मुहरों में उत्कीर्ण पशु आकृतियों से यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि ये लोग सम्भवतया पशुओं की भी पूजा करते थे।
एक मुहर में एक पुरुष हाथों में हंसिया जैसा हथियार लिए अंकित है तथा एक नारी धरती में बैठी हाथों को याचना की मुद्रा में उठाये हुए अंकित है। यह अंकन सम्भवतया नर बलि की ओर संकेत करता है। शिव की दो अन्य मुहरे भी उत्खनन से प्राप्त हुई है।
मृद्भाण्डों अथवा मिट्टी के पात्रों की चित्रकारी
पाषाणयुगीन मानव द्वारा प्राकृतिक कन्दराओं व शिलाश्रयों पर की गई रैखिक चित्रकारी के पश्चात् कालक्रम की दृष्टि चित्रकला के क्षेत्र में सिन्धु घाटी में हड़प्पा और मोहनजोदडो नामक दो प्रमुख केन्द्रों में उत्खनित मिट्टी के बर्तनों में की गई चित्रकारी का उल्लेख किया जा सकता है।
इसे ‘मृत्पात्रों की चित्रकारी कहा जा सकता है। सैन्धव युगीन सभ्यता के लोग पकाई गई मिट्टी के रंगे हुए बर्तनों का प्रयोग करते थे और भाँति-भाँति की डिजाइनों से उन्हें सजाते थे। नाल, मोहनजोदड़ो हड़प्पा, चान्हूदड़ो, रूपड़, लोथल आदि विभिन्न स्थलों से यह चित्रित मृद्भाण्ड प्राप्त हुए हैं।
ये बर्तन विविध आकार-प्रकार के होते थे। इनमें कुछ बर्तन दैनिक उपयोग के काम में लिये जाते थे और कुछ में शव गाड़े जाते थे।
शव पात्रों के चित्रण में विशेषतः मयूर का चिन्ह चित्रित किया गया जाता था। इसके अतिरिक्त बकरा, मछली, पत्तियाँ, पेड़-पौधे, उड़ती चिड़िया, तारे, रश्मिमाला युक्त मण्डल, लहरियाँ आदि उल्लेखनीय हैं।
मिट्टी के पात्रों में भी विविध प्रकार की ज्यामितीय आकृतियाँ यथा- सरल रेखाओं, वृत्तों, कौणों, वर्गों, त्रिभुज, डायमण्ड, चतुर्भुज, सम-चतुर्भुज आदि को बहुतायत से बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त फूल-पतियों, पशुओं, पक्षियों आदि की आकृतियों का उपयोग भी किया गया है। पक्षियों में मयूर, हस, मुर्गा व कबूतर आदि का पर्याप्त चित्रांकन हुआ है। पशुओं में बारहसिंघा हिरन आदि का अंकन देखने को मिलता है। मानव व मत्स्य अभिप्रायों का उल्लेख किया जा सकता है।
सैन्धव लोग अपने बर्तनों पर लाल रंग से रंगकर उस पर काली रेखाओं से चित्र बनाते थे ये मिट्टी के बर्तन चाक पर तैयार किये जाते थे। यहाँ से विभिन्न प्रकार के बर्तन- कूड़े तश्तरी, तीखी पैदी के कुल्हड़, बोतलनुमा, अमृतघंट, लम्बे लोटे, भगाने, टॉटीदार करने या झारी आदि बहुत से छोटी आकृति (5″-16″) के पात्र भी मिले हैं। ये सम्भवतया बच्चों के मनोरंजन के लिए निर्मित होते थे ।
गुजरात में लोथल से भी चित्रित मृत्पात्र प्राप्त हुए हैं। यहाँ से प्राप्त मिट्टी के कलश पर बने गौरैया तथा हिरन के चित्र इस बात के प्रमाण हैं कि मिट्टी के बरतनों पर की जाने वाली चित्रकला का पर्याप्त विकास हो चुका था।
यहाँ से प्राप्त वर्तनों पर सॉप, बतख, मोर, ताड़वृक्ष आदि के सुन्दर चित्र प्राप्त हुए हैं। प्रारम्भिक चित्रण में अर्ध-अण्डाकार, लहरिया, शक्करपारा, समानान्तर पट्टियाँ आदि का उल्लेख किया जा सकता है।
कोट दिजी
(सिन्ध में खैरपुर के पास) से प्राक-सैन्धव संस्कृति के ऊपर सैन्धव संस्कृति के मृद्भाण्ड प्राप्त हुए हैं। यहाँ के मृत्पात्रों पर प्रयुक्त अभिप्रायों (मोटिफ्स) में अनेक प्रकार की रेखाएँ, पट्टियाँ, मत्स्य आकृतियाँ, मोर, मृग आदि का उल्लेख किया जा सकता है।
एक अन्य केन्द्र रोपड़ से भी सैन्धव सभ्यता के समान चित्रित पात्र प्राप्त हुए। हैं, जिनमें पीपल का पत्ता, त्रिकोण, मत्स्य शल्क (फिश स्केल) व वृत्त आदि की आकृतियाँ बनी मिली हैं। इन बरतनों का रंग लाल अथवा गुलाबी है।
जिन पर लाल और सफेद रंग से चित्रकारी की गई है। ये चित्र रैखिक और ज्यामितीय डिजाइनों से युक्त हैं। अतः रंग योजना सैन्धव पात्रों से कुछ भिन्न है। कालीबंगा में काले रंग तथा कभी-कभी श्वेत रंग से चित्रकारी की गई है।
चाहन्दड़ो से प्राप्त एक टिकरे पर पीली पृष्ठभूमि पर लाल, काले और सफेद रंगों से पशु-पक्षियों की आकृतियाँ चित्रित हैं। इन आकृतियों में हिरण, जंगली बकरा, विच्छ, मछली, बतख, तितली आदि के अतिरिक्त मत्स्य शल्क, पेड़-पौधे, त्रिकोण आदि का उल्लेख किया जा सकता है।
पात्रों में गोल तथा चपटे पैदे के धड़े, मटके, तश्तरियाँ, कटोरे, पँदीदार तथा संकरे मुँह वाले कलश आदि सम्मिलित हैं।
सैन्धव केन्द्रों से उत्खनन में अगणित मृद्भाण्डों, उनमें चित्रित पशु-पक्षी, वनस्पति तथा अभिप्रायों तथा विविध प्रकार के पदार्थों से निर्मित, उत्कीर्ण एवं अनुत्कीर्ण मुहरों, आभूषणों, मनोरंजन के उपकरणों से ताम्राश्वयुगीन मानव जीवन के विविध सामाजिक, सांस्कृतिक जीवन पर प्रकाश पड़ता है।
इन उपकरणों की कला से कलाकार की मौलिकता, रचनात्मक प्रवृत्ति तथा हस्तकौशल का भी ज्ञान प्राप्त होता है।
सिंधु सभ्यता की मूर्तिशिल्प कला
सैन्धव कलाकार की रचनात्मक प्रतिभा सुन्दर प्रतिमाओं के निर्माण में भी मुखरित हुई है। ये मूर्तियाँ विभिन्न पदार्थों, यथा- पत्थर, मिट्टी व धातु से बनी हुई मिली हैं। यद्यपि सर्वाधिक मूर्तियों मिट्टी से बनी ही मिली हैं।
ये प्रतिमाएँ उत्तम प्रकार की लाल रंग की पकाई गई मिट्टी से निर्मित की गई हैं। ये सभी लगभग एक प्रकार की हैं। प्रतिमाओं में प्रायः सिर की पोषाक अथवा आभूषणों के प्रकारों से अन्तर किया जा सकता है। कुल्ली नामक स्थल से प्राप्त मिट्टी की मूर्तियों में अनेक स्त्रियों और पशुओं की मूर्तियाँ प्राप्त हुई हैं।
नारी की बड़ी संख्या में उपलब्ध मूर्तियों को ‘देवी’ की प्रतिमाएँ माना जा सकता है। शाही टुम्प के हड़प्पीय स्तर से वृष की 80 लघु प्रतिमाएँ एवं एक गाय की मूर्ति प्राप्त हुई है। कोट दिजी से भी मिट्टी से बनी सांड की प्रतिमाएँ प्राप्त हुई हैं।
इसी के साथ 5 मातृ देवी की प्रतिमाएँ (जिनमें से 2 भग्न है) उपलब्ध हुई हैं। कुल्ली एवं हड़प्पा संस्कृतियों न्यूनाधिक मात्रा में साथ-साथ पल्लवित हो रही थीं। दोनों स्थलों की मूर्तियों की बनावट में साम्य भी दिखाई देता है।
यहाँ से खिलौने भी पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हुए हैं। एस. के. सरस्वती के विचार में हड़प्पा संस्कृति के अन्तर्गत मूर्ति निर्माण के क्षेत्र में दो प्रकार की परम्पराएँ विकसित हुई- मृण्मूर्ति निर्माण परम्परा और प्रस्तर एवं ताम्र मूर्ति निर्माण परम्परा।
इनमें से मृणमूर्ति निर्माण परम्परा साधारण वर्ग से सम्बन्धित रही जिसने झौब और कुल्ली की मृणमूर्ति निर्माण अथवा कृषक संस्कृति का अनुगमन किया। प्रस्तर अथवा ताम्र मूर्ति निर्माण परम्परा हडप्पा संस्कृति के उच्च वर्ग से सम्बन्धित थी।
प्रमुख मूर्तिशिल्प
मृण्मूर्तियाँ
मिट्टी से निर्मित अत्यन्त सुन्दर व प्रभावशाली जो मोहनजोदडो से प्राप्त एक नारी की मूर्ति है, यहाँ किया जा सकता है। इसके गले में कंठा (चोकर) बाहुओं में भुजबन्ध तथा गले में पहनाये गये भाँति-भाँति के लम्बे हार जो छाती तक लटके हुए हैं।
एक बड़ा हार कन्धों से झूलता हुआ करधनी को छूता हुआ अंकित है। मूर्ति के सिर पर पंखेनुमा आवरण है जिसके निचले भाग पर एक फीता बंधा हुआ है। मूर्ति के स्तन उन्नत दिखाये गये हैं।
आँखों के स्थान पर गोल पुतलियाँ दर्शाई गई हैं। शरीर पर मुख का भाग अलग से चिपकाया गया प्रतीत होता है। इस मृणमूर्ति को जंघाओं से ऊपरी भाग तक ही बनाया गया है। मूर्ति की बनावट व उसे पहनाये गये अलंकरणों के आधार पर यह किसी देवी की प्रतिमा प्रतीत होती है।
एक अन्य खड़ी मुद्रा में लगभग समान अलंकरणयुक्त मूर्ति प्राप्त हुई है। सिर पर ऊपर उठा हुआ चौड़ा पंखेनुमा आभरण अंकित है। हाथ पैर सीधे डंडे जैसे दिखाये गये हैं। जिनमें अंगुलियों का अंकन नहीं किया गया है।

वस्तुतः इस प्रकार की अनेक अन्य प्रतिमाएँ जो भारत के विभिन्न भागों से उपलब्ध हुई हैं, मातृदेवी की मूर्तियों कहलाती हैं। मातृदेवी की उपासना की परम्परा सिन्धु घाटी के अतिरिक्त मिस्र, मेसोपोटामिया, ईरान, क्रीट और भूमध्य सागर तक अनेक प्राचीन देशों में प्रचलित थी।
भारतीय साहित्य में इन्हें देवों की माता ‘अदिति’ कहा गया है जो आगे चलकर श्री लक्ष्मी के रूप में स्थापित हुई। प्रायः मातृदेवी की ये मृण्मूर्तियाँ निर्वस्त्र ही बनाई गई हैं।
अन्य मृण्मूर्तियों में पुरुष आकृतियों का भी उल्लेख किया जा सकता है। इनमें ढलुआ माथा, लम्बी कटावदार आँखें, लम्बी नाक, चिपकाया हुआ मुख आदि उल्लेखनीय हैं।
कुछ सींगों वाली मूर्तियाँ एवं सींगदार मुखौटे भी साँचे में ढले हुए प्राप्त हुए हैं। मानव आकृतियों के अतिरिक्त यहाँ से बहुत अधिक संख्या में पशु-आकृतियों भी मिली है। पशु-मूर्तियों में कूबडयुक्त वृषभ, हाथी, सूअर गेडा बन्दर भेड़ कछुआ पक्षी आदि भी बहुतायत से प्राप्त हुए हैं।
ताम्र प्रतिमाएँ
हड़प्पा सभ्यता के लोग धातु से मूर्ति निर्माण की प्रक्रिया से परिचित हो चुके थे। वस्तुतः ये औपचारिक रूप में ‘कांस्ययुगीन सभ्यता’ के पोषक थे और वे लोग औजार एवं उपकरणों के निर्माण हेतु ताँबा और काँसा नामक धातुओं का प्रयोग करते थे।
ताँबा संभवतया राजपूताना से प्राप्त होता था ताँबे में राँगा मिलाकर काँसा बनता था। ताँबे व सखिया या हरताल से बनी मिश्रित धातु का भी उपयोग होता था। हडप्पीय धातु कला में पिगट के अनुसार ढलाई एवं गढ़ाई दोनों ही तकनीकों का उपयोग होता था।
ढलाई की प्रक्रिया में धातु को गला कर अपेक्षित आकृति के निर्माणार्थ साँचे में ढाला जाता था। मोहनजोदड़ो से प्राप्त नर्तकी की धातु प्रतिमा इसी प्रक्रिया से बनी हुई थी।
नर्तकी की ताम्र प्रतिमा
ताम्र से निर्मित नृत्यांगना की प्रतिमा मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुई है। इस मूर्ति के बायें हाथ में कलाई से कोहनी तक चूड़ियाँ, कड़े बंगडी आदि पहनाये गये हैं।
राजस्थान की ग्राम्य प्रदेश की महिलाएँ आज भी इस प्रकार के कड़ों आदि का उपयोग करती हैं जो इस प्राचीन परम्परा की निरन्तरता का प्रतीक हैं। मूर्ति का दाहिना हाथ उसके कटि (कमर) प्रदेश पर रखा है।

इस हाथ में भी दो-दो कड़े व भुजबन्ध पहने हैं। मूर्ति के पैरों का भाग खण्डित है। शरीर के अनुपात में इसे कुछ अधिक लम्बा बनाया गया है। उसके गले में त्रिफुलिया हार है। बाल एक जूड़े में बंधे हैं। मूर्ति की कुल ऊँचाई 4″ है।
वासुदेव शरण अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा में अंकित कड़ों को ऋग्वेद में खादयः कहा गया है। यह मूर्ति अपनी सहज एवं स्वाभाविक मुद्रा से दृष्टा का ध्यान अनायास ही अपनी ओर खींच लेती है।
ताँबे से बनी हुई अन्य उल्लेखनीय मूर्तियाँ महिष (भैसे) और मेढे (भेड) की मूर्तियों का उल्लेख किया जा सकता है। इन पशु आकृतियों का शिल्पांकन सहज एवं स्वाभाविक शैली में किया गया है।
पाषाण से निर्मित मूर्तियाँ
पाषाण से निर्मित मूर्तियाँ यहाँ से अपेक्षाकृत कम संख्या में उपलब्ध होती हैं। यद्यपि पाषाण से निर्मित मूर्तियों की कला का पर्याप्त विकास हो चुका था और हड़प्पन सभ्यता के लोग पाषाण से मूर्ति बनाने की कला जानते थे।
लगभग 11 मूर्तियाँ विभिन्न आकार-प्रकार की इस समय की उपलब्ध हुई हैं। यद्यपि ये मूर्तियाँ भग्न अवस्था में ही उपलब्ध हुई हैं।
हड़प्पा से प्राप्त होने वाली दो पत्थर की प्रतिमाएँ शैली, बनावट, शरीर की सुडौलता और स्वाभाविकता की दृष्टि से ध्यानाकर्षित करती हैं। यद्यपि ये दोनों ही खण्डित मूर्तियाँ हैं।
पुरुष धड़
यह एक युवा पुरुष का धड़ है जो बालुकाश्म (सेण्ड स्टोन) से निर्मित एक खड़े हुए पुरुष का धड़ है। 4″ ऊँचा यह धड़ पूर्णतः नग्न है।
मूर्ति का उदर भाग कुछ स्थूल है। मूर्ति की गर्दन और कन्धों में छिद्र बने हुए हैं जिससे उसमें क्रमशः सिर एवं भुजाओं को अलग से बनाकर यथास्थान जोड़ा जा सके। यह मूर्ति परवर्ती यक्ष प्रतिमाओं का पूर्व रूप दिखाई देती है।
पुरातत्ववेत्ताओं ने इस प्रतिमा को प्रथम जैन तीर्थंकर आदिनाथ की प्रतिमा माना है।

धुमैले घीया पत्थर से लाइम स्टोन) से निर्मित दूसरी प्रतिमा लगभग 4 इंची है। यह मूर्ति दयाराम साहनी को हड़प्पा के उत्खनन से प्राप्त हुई थी।
मूर्ति की बनावट, शरीर विन्यास स्थूल नितम्ब व क्षीण कटि आदि नारी सुलभ अंगों को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल ने इसे एक नवयुवती की मूर्ति माना है। यह नृत्य मुद्रा में अंकित प्रतिमा है।

देव या पुजारी की प्रतिमा (हड़प्पा संस्कृति)
सिन्धु घाटी सभ्यता की सर्वोत्तम प्रतिमाओं में मोहनजोदडो से प्राप्त सेलखड़ी से निर्मित दाढी युक्त पुरुषाकृति है। यह एक आवक्ष प्रतिमा है। इसके दाढी एवं केशों को भली-भाँति संवारा गया है। सिर के बाल एक फीते से बंधे हैं।
एक कन्धा व शरीर विशेष प्रकार के त्रिफुलिया अलंकरण युक्त उत्तरीय (चादर) से ढका हुआ है। इस पुरुषाकृति का मस्तक (माथा) छोटा व पीछे की ओर ढालू है। गर्दन मोटी है और आँखें अधमुंदी हैं।

इसे पुजारी की मूर्ति कहा जाता है, क्योंकि इसके उत्तरीय में अंकित त्रिफुलिया अलंकरण का सम्बन्ध मिस्र एवं पश्चिमी एशिया के देशों में देव-प्रतिमाओं के साथ देखा गया है।
वस्तुतः यह किसी योगी की प्रतिमा’ दिखाई देती है जिसकी दृष्टि नासाग्र (नाक के सिरे पर केन्द्रित) है। सिन्धु घाटी में योग का अस्तित्व पशुपति शिव की मुहरों में उत्कीर्ण आकृतियों से भी प्रमाणित होता है।
सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
FAQ
मोहनजोदड़ो का अर्थ क्या है?
मुर्दों के टीले।
सिंधु घाटी की सभ्यता को दूसरे किस नाम से जाना जाता है ?
चूँकि यहाँ पक्की मिट्टी के बर्तन मिलते हैं इसलिए इसे ‘पकाई मिट्टी के बर्तनों की सभ्यता’ भी कहते हैं।”
काँसे से बनी नर्तकी की मूर्ति कहाँ से मिलती है?
सिन्धु घाटी।
लोथल (गुजरात) की खुदाई कब हुई?
1953 ई. में।
मोहनजोदड़ो; हड़प्पा के समान सभ्यता के अवशेष भारत में किन-किन स्थानों पर मिलते हैं?
पंजाब में रोपड़, राजस्थान में कालीभंगा, और गुजरात में लोथल
शतरंज के बोर्ड के नमूने कहाँ मिलते हैं?
लोथल (गुजरात)।
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा युग से प्राप्त अवशेषों में क्या प्राप्त होता है?
बर्तन, सिक्के, खिलौने, मोहरे, एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली कुछ वस्तुएं जैसे आभूषण, चूड़ियाँ,जूड़े के पिन, शृंगारदान, कर्णाभूषण आदि।
मोहनजोदड़ो की सभ्यता को किस स्थान की सभ्यता के समान माना जाता है?
मैसोपोटामिया और सुमेरियन। कुछ चित्रों पर आर्य सभ्यता की छाप भी दिखायी देती है।
सिंधु लिपि कैसे लिखी जाती थी?
सिंधु लिपि दांई ओर से बांयी ओर लिखी जाती थी और दूसरी पंक्ति बांयी ओर से दांयी ओर लिखी जाती थी।
सिंधु घाटी से प्राप्त मोहरें किस आकार की तथा किससे निर्मित हैं?
वर्गाकार-हाथी दाँत, पकायी मिट्टी तथा नीले या सफेद चमकीले पत्थर से बनी हैं।
मोहरों का माप क्या है?

लगभग 2″1/2 लम्बाई एवं चौड़ाई।
मुहरों पर आकृतियाँ किस प्रकार निर्मित हैं?

उभरी हुई।
सिन्धु घाटी से प्राप्त कुछ प्रमुख मुद्राओं के नाम बताइए?
पशुपति मुद्रा, पीपल वृक्ष की मुद्रा, एक श्रृंग मुद्रा, वृषभ मुद्रा, दो बाघों के मध्य एक मनुष्य को मुद्रा आदि।
सिंधु घाटी से प्राप्त कुछ प्रमुख मूर्तियाँ हैं?
पुरूष की आवक्ष मूर्ति, नर्तक की मूर्ति, पुरूष धड़, नर्तकी की धातु मूर्ति।
सिंधु घाटी से प्राप्त पात्रों पर क्या अंकित है?
ज्यामितिक आकृतियां जैसे वृत्त, कोण, वृतांश आदि से बने आलेखन जिनके अन्दर फूल पत्तियों तथा पशु-पक्षियों की आकृतियों को दर्शाया गया है।
मोहनजोदड़ो एवं हड़प्पा में वास्तु कला का भी प्रचलन था यह किस प्रकार ज्ञात होता में है?
भवनों के अवशेष, स्नानागार, सड़कें, नालियां एवं भित्ति आदि से।
इस समय भवनों का निर्माण किससे होता था?
पक्की लाल ईंटों से।
पक्की ईंटों का माप क्या था?
10.5 inch x 5 inch x 2.5 inch
भारत की सबसे प्राचीन मूर्तियाँ कहाँ से मिलती हैं?
सिंघ काँठे के मोहनजोदडो और हडप्पा के प्राचीन नगरों के ध्वंसावशेष से.
सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में विद्वानों के विचार
'राधा कमल मुखर्जी इससे इन्कार करते हैं "सिन्धु घाटी की सभ्यता का मैसोपोटामिया की सभ्यता से कोई सम्बन्ध नहीं है और न उसकी ऋणी है। अब तो शनैः शनैः यह धारणा बलवती होती जा रही है कि सिंधु घाटी की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यता है।"
“यद्यपि सिन्धु घाटी की इन उपलब्धियों के द्वारा हड़प्पा, मोहनजोदड़ो के नागरिकों, नगरों, शासकों कवियों, कलाकारों, विद्वानों और कारीगरों के सम्बन्ध में कुछ पता नहीं चलता तथापि इन अवशेषों से तत्कालीन भारत के रहन-सहन, रीति रिवाज, ज्ञान-विज्ञान और कला कौशल सम्बन्धी बहुत सी बातों का परिचय अवश्य मिलता है।"-वाचस्पति गैरोला
READ MORE:
Somnath Hore, Dhan Raj Bhagat, Ramkinkar Vaij, Arpana Caur, Jai Zharotia, Gogi Saroj Pal, Vivan Sundaram, Manjit Bawa, Jatin Das, Biren De, Gulam Mohammad Sheikh, Arpita Singh, A Ramachandran, Om Prakash, Shanti Dave, Bishamber Khanna, Jagdish Swaminathan, Anjolie Ela Menon, Satish Gujral, G.R. Santosh
- प्रागैतिहासिक कालीन भारतीय मूर्तिकला और वास्तुकला का इतिहास | History of Prehistoric Indian Sculpture and Architectureप्रागैतिहासिक काल (लगभग 3000 ईसा पूर्व से 1500 ईसा पूर्व) पृष्ठभूमि भारतीय मूर्तिकला और वास्तुकला का इतिहास बहुत प्राचीन है, …
- सिंधु घाटी सभ्यता का इतिहास,प्रमुख नगर,वास्तुकला,चित्र कला,मोहरें और प्रतिमाएं | History of Indus Valley Civilization, Major Cities, Architecture, Paintings, Seals and Statuesहड़प्पा व मोहनजोदड़ो की कला पाषाण युगीन सहस्त्रों वर्षों के पश्चात् की प्राचीनतम संस्कृतियाँ सिन्धु घाटी में मोहनजोदड़ो व हडप्पा …
- कला क्या है | कला का अर्थ, कला के प्रकार“जीवन के प्रत्येक अंगों को नियमित रूप से निर्मित करने को ही कला कहते हैं।” समय-समय पर कुछ विद्वानों ने अपने विचार कला की परिभाषा के प्रति व्यक्त किए हैं, कुछ जो निम्न है…
- भारतीय चित्रकला के छः अंग | Six Limbs Of Paintingषडंग चित्रकार अपने निरंतर अभ्यास के द्वारा अपने भावों सम्वेदनाओं तथा अनुभवों के प्रकाशन हेतु एक प्रविधि को जन्म देता …
- Cave painting | गुफ़ा चित्रगुहा चित्रण (जोगीमारा, अजन्ता, बाघ, बादामी, एलोरा, सित्तनवासल इत्यादि) जोगीमारा गुफाएँ Read More About Famous Artists: Somnath Hore, Dhan Raj …
- भारतीय लघु चित्रकला की विभिन्न शैलियां | Different Styles of Indian Miniature Paintingsभारतीय लघु चित्रकला जैन शैली Read More About Famous Artists: Somnath Hore, Dhan Raj Bhagat, Ramkinkar Vaij, Arpana Caur, Jai …
- राजस्थानी चित्र शैली | राजस्थानी चित्र शैली के प्रमुख केंद्र | Rajasthani Schools of Painting | Major centers of Rajasthani painting styleराजस्थानी शैली परिचय राजस्थान का एक वृहद क्षेत्र है जो ‘अवोड ऑफ प्रिंसेज’ (Abode of Princes) माना जाता है। इसमें …
- अजंता गुफाओं की संख्या, चित्रकला,निर्माण काल और अजन्ता चित्र शैली की विशेषताएँ | Number of Ajanta Caves, Painting, Construction Period and Characteristics of Ajanta Painting Styleअजन्ता की गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद में 68 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में विराजमान हैं। जहाँ प्रकृति ने मुक्त हस्त से अपना सौन्दर्य विकीर्ण किया है। प्राय: कलाकार को शोरगुल से दूर शान्तमय वातावरण में चित्रण करना भाता है
- पहाड़ी शैली और उसकी विशेषताएंपरिचय 17 शताब्दी के अन्तिम चतुर्थांश में पहाड़ी राजकुमार मुगलों के आश्रित थे जो कि मुगलों के दरबार में रहकर …
- मिर्जापुर (उ०प्र०) एवं ‘मध्य-प्रदेश’ से प्राप्त शिलाचित्र | Inscriptions received from Mirzapur (U.P.) and ‘Madhya Pradesh’उत्तर प्रदेश से प्राप्त शिलाचित्र मिर्जापुर इलाहाबाद-मुगलसराय रेल पच पर मिर्जापुर मुख्यालय से करीब 20 किमी० दूर विध्य की कैमूर …
- अजंता की मुख्य गुफाओं के चित्रअजंता की मुख्य गुफाओं के चित्र,अजन्ता में चैत्य और बिहार दोनों प्रकार की 30 गुफायें हैं। इनमें गुफा संख्या 1, 2, 6, 7, 9, 10, 11,15, 16, 17, 19, 20, 21 व 22 में चित्र बने थे। आज केवल गुफा संख्या 1, 2, 9, 10, 16 व 17 चित्रों से मुख्य रूप से सुसज्जित है तथा यहीं अधिकांश चित्र सुरक्षित है।
- अपभ्रंश शैली के चित्र | अपभ्रंश-शैली की प्रमुख विशेषतायें | जैन शैली | गुजराती शैली या पश्चिम भारतीय शैली | ग्रामीण शैलीश्वेताम्बर जैन धर्म की अनेक सचित्र पोथियाँ 1100 ई० से 1500 ई० के मध्य विशेष रूप से लिखी गई। इस …
- अकबर-कालीन चित्रित ग्रन्थअकबर काल में कला अकबर- 1557 ई० में अकबर अपने पिता हुमायूँ की मृत्यु के पश्चात लगभग तेरह वर्ष की …
- जहाँगीर कालीन चित्र शैली | जहाँगीर कालीन चित्रचित्रकला के जिस संस्थान का बीजारोपण अकबर ने किया था वास्तव में वह जहाँगीर (१६०५-१६२७ ईसवी राज्यकाल) के समय में …
- गुप्त कालीन कलागुप्तकाल (300 ई0-600 ई०) मौर्य सम्राट ने मगध को राज्य का केन्द्र बनाकर भारतीय इतिहास में जो गौरव प्रदान किया, …
- मेवाड़ चित्रशैली की विषय-वस्तु तथा विशेषतायेंमेवाड़ शैली राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के समान मेवाड़ भी अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रख्यात है। यहाँ के ऊँचे …
- ‘काँगड़ा’ चित्र-शैली की विषयवस्तु तथा विशेषतायें ‘काँगड़ा’ चित्र-शैली का परिचय बाह्य रूप से समस्त पहाड़ी कला ‘काँगड़ा’ के नाम से अभिहित की जाती है जिसका कारण …
- गांधार शैली का विकास और इसकी विशेषताएँगांधार शैली कुषाण काल में गान्धार एक ऐसा प्रदेश था जहां एशिया और यूरोप की कई सभ्यताएं एक-दूसरे से मिलती …
- मुगल शैली | मुग़ल काल में चित्रकला और वास्तुकला का विकास | Development of painting and architecture during the Mughal periodमुगल चित्रकला को भारत की ही नहीं वरन् एशिया की कला में स्वतन्त्र और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यह शैली ईरान की कला परम्परा से उत्पन्न होकर भी ईरानी शैली नहीं रही। इस पर यूरोपीय तथा चीनी प्रभाव भी पड़े हैं। इस शैली पर भारतीय रंग योजनाओं तथा वातावरण का प्रभाव पड़ा है।
- मौर्य काल में मूर्तिकला और वास्तुकला का विकास ( 325 ई.पू. से 185 ई.पू.) | Development of sculpture and architecture in Maurya periodमौर्यकालीन कला को उच्च स्तर पर ले जाने का श्रेय चन्द्रगुप्त के पौत्र सम्राट अशोक को जाता है। अशोक के समय से भारत में मूर्तिकला का स्वतन्त्र कला के रूप में विकास होता दिखाई देता है।
- पाल शैली | पाल चित्रकला शैली क्या है?नेपाल की चित्रकला में पहले तो पश्चिम भारत की शैली का प्रभाव बना रहा और बाद में उसका स्थान इस नव-निर्मित पूर्वीय शैली ने ले लिया नवम् शताब्दी में जिस नयी शैली का आविर्भाव हुआ था उसके प्रायः सभी चित्रों का सम्बन्ध पाल वंशीय राजाओं से था। अतः इसको पाल शैली के नाम से अभिहित करना अधिक उपयुक्त समझा गया।”
- दक्षिणात्य शैली | दक्षिणी शैली | दक्खिनी चित्र शैली | दक्कन चित्रकला | Deccan Painting Styleदक्खिनी चित्र शैली: परिचय भारतीय चित्रकला के इतिहास की सुदीर्घ परम्परा एक लम्बे समय से दिखाई देती है। इसके प्रमाणिक …
- संस्कृति तथा कलाकिसी भी देश की संस्कृति उसकी आध्यात्मिक, वैज्ञानिक तथा कलात्मक उपलब्धियों की प्रतीक होती है। यह संस्कृति उस सम्पूर्ण देश …
- भारतीय कला संस्कृति एवं सभ्यताकला संस्कृति का यह महत्त्वपूर्ण अंग है जो मानव मन को प्रांजल सुंदर तथा व्यवस्थित बनाती है। भारतीय कलाओं में …
- भारतीय चित्रकला की विशेषताएँभारतीय चित्रकला तथा अन्य कलाएँ अन्य देशों की कलाओं से भिन्न हैं। भारतीय कलाओं की कुछ ऐसी महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ हैं …
- कला अध्ययन के स्रोतकला अध्ययन के स्रोत से अभिप्राय उन साधनों से है जो प्राचीन कला इतिहास के जानने में सहायता देते हैं। …
- आनन्द केण्टिश कुमारस्वामीपुनरुत्थान काल में भारतीय कला के प्रमुख प्रशंसक एवं लेखक डा० आनन्द कुमारस्वामी (1877-1947 ई०)- भारतीय कला के पुनरुद्धारक, विचारक, …
- भारतीय चित्रकला में नई दिशाएँलगभग 1905 से 1920 तक बंगाल शैली बड़े जोरों से पनपी देश भर में इसका प्रचार हुआ और इस कला-आन्दोलन …
- सोमालाल शाह | Somalal Shahआप भी गुजरात के एक प्रसिद्ध चित्रकार हैं आरम्भ में घर पर कला का अभ्यास करके आपने श्री रावल की …
- बंगाल स्कूल | भारतीय पुनरुत्थान कालीन कला और उसके प्रमुख चित्रकार | Indian Renaissance Art and its Main Paintersबंगाल में पुनरुत्थान 19 वीं शती के अन्त में अंग्रजों ने भारतीय जनता को उसकी सास्कृतिक विरासत से विमुख करके …
- तैयब मेहतातैयब मेहता का जन्म 1926 में गुजरात में कपाडवंज नामक गाँव में हुआ था। कला की उच्च शिक्षा उन्होंने 1947 …
- कृष्ण रेड्डी ग्राफिक चित्रकार कृष्ण रेड्डी का जन्म (1925 ) दक्षिण भारत के आन्ध्र प्रदेश में हुआ था। बचपन में वे माँ …
- लक्ष्मण पैलक्ष्मण पै का जन्म (1926 ) गोवा के एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में हुआ था। गोवा की हरित भूमि और …
- आदिकाल की चित्रकला | Primitive Painting(गुहाओं, कंदराओं, शिलाश्रयों की चित्रकला) (३०,००० ई० पू० से ५० ई० तक) चित्रकला का उद्गम चित्रकला का इतिहास उतना ही …
- राजस्थानी चित्र शैली की विशेषतायें | Rajasthani Painting Styleराजस्थान एक वृहद क्षेत्र है जो “अवोड ऑफ प्रिंसेज” माना जाता है इसके पश्चिम में बीकानेर, दक्षिण में बूँदी, कोटा तथा उदयपुर …
- टीजीटी / पीजीटी कला से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न | Important questions related to TGT/PGT Artsसांझी कला किस पर की जाती है ? उत्तर: (B) भूमि पर ‘चाँद को देखकर भौंकता हुआ कुत्ता’ किस चित्रकार …
- रेखा क्या है | रेखा की परिभाषारखा वो बिन्दुओं या दो सीमाओं के बीच की दूरी है, जो बहुत सूक्ष्म होती है और गति की दिशा निर्देश करती है लेकिन कलापक्ष के अन्तर्गत रेखा का प्रतीकात्मक महत्व है और यह रूप की अभिव्यक्ति व प्रवाह को अंकित करती है।
- बसोहली की चित्रकलाबसोहली की स्थिति बसोहली राज्य के अन्तर्गत ७४ ग्राम थे जो आज जसरौटा जिले की बसोहली तहसील के अन्तर्गत आते …
- अभिव्यंजनावाद | भारतीय अभिव्यंजनावाद | Indian Expressionismयूरोप में बीसवीं शती का एक प्रमुख कला आन्दोलन “अभिव्यंजनावाद” के रूप में 1905-06 के लगभग उदय हुआ । इसका …
- तंजौर शैलीतंजोर के चित्रकारों की शाखा के विषय में ऐसा अनुमान किया जाता है कि यहाँ चित्रकार राजस्थानी राज्यों से आये …
- मैसूर शैलीदक्षिण के एक दूसरे हिन्दू राज्य मैसूर में एक मित्र प्रकार की कला शैली का विकास हुआ। उन्नीसवीं शताब्दी के …
- पटना शैलीउथल-पुथल के इस अनिश्चित वातावरण में दिल्ली से कुछ मुगल शैली के चित्रकारों के परिवार आश्रय की खोज में भटकते …
- कलकत्ता ग्रुप1940 के लगभग से कलकत्ता में भी पश्चिम से प्रभावित नवीन प्रवृत्तियों का उद्भव हुआ । 1943 में प्रदोष दास …
- Gopal Ghosh Biography | गोपाल घोष (1913-1980)आधुनिक भारतीय कलाकारों में रोमाण्टिक के रूप में प्रतिष्ठित कलाकार गोपाल घोष का जन्म 1913 में कलकत्ता में हुआ था। …
- आधुनिक भारतीय चित्रकला की पृष्ठभूमि | Aadhunik Bharatiya Chitrakala Ki Prshthabhoomiआधुनिक भारतीय चित्रकला का इतिहास एक उलझनपूर्ण किन्तु विकासशील कला का इतिहास है। इसके आरम्भिक सूत्र इस देश के इतिहास तथा भौगोलिक परिस्थितियों …
- काँच पर चित्रण | Glass Paintingअठारहवीं शती उत्तरार्द्ध में पूर्वी देशों की कला में अनेक पश्चिमी प्रभाव आये। यूरोपवासी समुद्री मार्गों से खूब व्यापार कर …
- पट चित्रकला | पटुआ कला क्या हैलोककला के दो रूप है, एक प्रतिदिन के प्रयोग से सम्बन्धित और दूसरा उत्सवों से सम्बन्धित पहले में सरलता है; दूसरे में आलंकारिकता दिखाया तथा शास्त्रीय नियमों के अनुकरण की प्रवृति है। पटुआ कला प्रथम प्रकार की है।
- कम्पनी शैली | पटना शैली | Compony School Paintingsअठारहवी शती के मुगल शैली के चित्रकारों पर उपरोक्त ब्रिटिश चित्रकारों की कला का बहुत प्रभाव पड़ा। उनकी कला में …
- बंगाल का आरम्भिक तैल चित्रण | Early Oil Painting in Bengalअठारहवीं शती में बंगाल में जो तैल चित्रण हुआ उसे “डच बंगाल शैली” कहा जाता है। इससे स्पष्ट है कि …
- कला के क्षेत्र में किये जाने वाले सरकारी प्रयास | Government efforts made by the British in the field of artसन् 1857 की क्रान्ति के असफल हो जाने से अंग्रेजों की शक्ति बढ़ गयी और भारत के अधिकांश भागों पर …
- अवनीन्द्रनाथ ठाकुरआधुनिक भारतीय चित्रकला आन्दोलन के प्रथम वैतालिक श्री अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म जोडासको नामक स्थान पर सन् 1871 में जन्माष्टमी …
- ठाकुर परिवार | ठाकुर शैली1857 की असफल क्रान्ति के पश्चात् अंग्रेजों ने भारत में हर प्रकार से अपने शासन को दृढ़ बनाने का प्रयत्न …
- असित कुमार हाल्दार | Asit Kumar Haldarश्री असित कुमार हाल्दार में काव्य तथा चित्रकारी दोनों ललित कलाओं का सुन्दर संयोग मिलता है। श्री हाल्दार का जन्म …
- क्षितीन्द्रनाथ मजुमदार के चित्र | Paintings of Kshitindranath Majumdar1. गंगा का जन्म (शिव)- (कागज, 12 x 18 इंच ) 2. मीराबाई की मृत्यु – ( कागज, 12 x …
- क्षितीन्द्रनाथ मजुमदार | Kshitindranath Majumdarक्षितीन्द्रनाथ मजूमदार का जन्म 1891 ई० में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमतीता नामक स्थान पर हुआ था। उनके …
- देवी प्रसाद राय चौधरी | Devi Prasad Raychaudhariदेवी प्रसाद रायचौधुरी का जन्म 1899 ई० में पू० बंगाल (वर्तमान बांग्लादेश) में रंगपुर जिले के ताजहाट नामक ग्राम में …
- अब्दुर्रहमान चुगताई (1897-1975) वंश परम्परा से ईरानी और जन्म से भारतीय श्री मुहम्मद अब्दुर्रहमान चुगताई अवनीन्द्रनाथ ठाकुर के ही एक प्रतिभावान् शिष्य थे …
- हेमन्त मिश्र (1917)असम के चित्रकार हेमन्त मिश्र एक मौन साधक हैं। वे कम बोलते हैं। वेश-भूषा से क्रान्तिकारी लगते है अपने रेखा-चित्रों …
- विनोद बिहारी मुखर्जी | Vinod Bihari Mukherjee Biographyमुखर्जी महाशय (1904-1980) का जन्म बंगाल में बहेला नामक स्थान पर हुआ था। आपकी आरम्भिक शिक्षा स्थानीय पाठशाला में हुई …
- के० वेंकटप्पा | K. Venkatappaआप अवनीन्द्रनाथ ठाकुर के आरम्भिक शिष्यों में से थे। आपके पूर्वज विजयनगर के दरबारी चित्रकार थे विजय नगर के पतन …
- शारदाचरण उकील | Sharadacharan Ukilश्री उकील का जन्म बिक्रमपुर (अब बांगला देश) में हुआ था। आप अवनीन्द्रनाथ ठाकुर के प्रमुख शिष्यों में से थे। …
- मिश्रित यूरोपीय पद्धति के राजस्थानी चित्रकार | Rajasthani Painters of Mixed European Styleइस समय यूरोपीय कला से राजस्थान भी प्रभावित हुआ। 1851 में विलियम कारपेण्टर तथा 1855 में एफ०सी० लेविस ने राजस्थान को प्रभावित …
- रामकिंकर वैज | Ramkinkar Vaijशान्तिनिकेतन में “किकर दा” के नाम से प्रसिद्ध रामकिंकर का जन्म बांकुड़ा के निकट जुग्गीपाड़ा में हुआ था। बाँकुडा में …
- कनु देसाई | Kanu Desai(1907) गुजरात के विख्यात कलाकार कनु देसाई का जन्म – 1907 ई० में हुआ था। आपकी कला शिक्षा शान्ति निकेतन …
- नीरद मजूमदार | Nirad Majumdaarनीरद (अथवा बंगला उच्चारण में नीरोद) को नीरद (1916-1982) चौधरी के नाम से भी लोग जानते हैं। उनकी कला में …
- मनीषी दे | Manishi Deदे जन्मजात चित्रकार थे। एक कलात्मक परिवार में उनका जन्म हुआ था। मनीषी दे का पालन-पोषण रवीन्द्रनाथ ठाकुर की. देख-रेख …
- सुधीर रंजन खास्तगीर | Sudhir Ranjan Khastgirसुधीर रंजन खास्तगीर का जन्म 24 सितम्बर 1907 को कलकत्ता में हुआ था। उनके पिता श्री सत्यरंजन खास्तगीर छत्ताग्राम (आधुनिक …
- ललित मोहन सेन | Lalit Mohan Senललित मोहन सेन का जन्म 1898 में पश्चिमी बंगाल के नादिया जिले के शान्तिपुर नगर में हुआ था ग्यारह वर्ष …
- नन्दलाल बसु | Nandlal Basuश्री अवनीन्द्रनाथ ठाकुर की शिष्य मण्डली के प्रमुख साधक नन्दलाल बसु थे ये कलाकार और विचारक दोनों थे। उनके व्यक्तित्व …
- रणबीर सिंह बिष्ट | Ranbir Singh Bishtरणबीर सिंह बिष्ट का जन्म लैंसडाउन (गढ़बाल, उ० प्र०) में 1928 ई० में हुआ था। आरम्भिक शिक्षा गढ़वाल में ही …
- रामगोपाल विजयवर्गीय | Ramgopal Vijayvargiyaपदमश्री रामगोपाल विजयवर्गीय जी का जन्म बालेर ( जिला सवाई माधोपुर) में सन् 1905 में हुआ था। आप महाराजा स्कूल …
- रथीन मित्रा (1926)रथीन मित्रा का जन्म हावड़ा में 26 जुलाई को 1926 में हुआ था। उनकी कला-शिक्षा कलकत्ता कला-विद्यालय में हुई । …
- मध्यकालीन भारत में चित्रकला | Painting in Medieval Indiaदिल्ली में सल्तनत काल की अवधि के दौरान शाही महलों, शयनकक्षों और मसजिदों से भित्ति चित्रों के साक्ष्य मिले हैं। …
- रमेश बाबू कन्नेकांति की पेंटिंग | Eternal Love By Ramesh Babu Kannekantiशिव के चार हाथ शिव की कई शक्तियों को दर्शाते हैं। पिछले दाहिने हाथ में ढोल है, जो ब्रह्मांड के …
- प्रगतिशील कलाकार दल | Progressive Artist Groupकलकत्ता की तुलना में बम्बई नया शहर है किन्तु उसका विकास बहुत अधिक और शीघ्रता से हुआ है। 1911 में …
- आधुनिक काल में चित्रकला18वीं सदी के अंत और 19वीं सदी की शुरुआत में, चित्रों में अर्द्ध-पश्चिमी स्थानीय शैली शामिल हुई, जिसे ब्रिटिश निवासियों …
- रमेश बाबू कनेकांति | Painting – A stroke of luck By Ramesh Babu Kannekantiगणेश के हाथी के सिर ने उन्हें पहचानने में आसान बना दिया है। भले ही वह कई विशेषताओं से सम्मानित …
- सतीश गुजराल | Satish Gujral Biographyसतीश गुजराल का जन्म पंजाब में झेलम नामक स्थान पर 1925 ई० में हुआ था। केवल दस वर्ष की आयु …
- पटना चित्रकला | पटना या कम्पनी शैली | Patna School of Paintingऔरंगजेब द्वारा राजदरबार से कला के विस्थापन तथा मुगलों के पतन के बाद विभिन्न कलाकारों ने क्षेत्रीय नवाबों के यहाँ आश्रय …
- रमेश बाबू कन्नेकांति | Painting – Tranquility & harmony By Ramesh Babu Kannekantiयह कला पहाड़ी कलाकृतियों की 18वीं शताब्दी की शैली से प्रेरित है। इस आनंदमय दृश्य में, पार्वती पति भगवान शिव …
- आगोश्तों शोफ्त | Agoston Schofftशोफ्त (1809-1880) हंगेरियन चित्रकार थे। उनके विषय में भारत में बहुत कम जानकारी है। शोफ्त के पितामह जर्मनी में पैदा हुए …
- कालीघाट चित्रकारी | Kalighat Paintingकालीघाट चित्रकला का नाम इसके मूल स्थान कोलकाता में कालीघाट के नाम पर पड़ा है। कालीघाट कोलकाता में काली मंदिर के …
- प्राचीन काल में चित्रकला में प्रयुक्त सामग्री | Material Used in Ancient Artविभिन्न प्रकार के चित्रों में विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया जाता था। साहित्यिक स्रोतों में चित्रशालाओं (आर्ट गैलरी) और शिल्पशास्त्र …
- डेनियल चित्रकार | टामस डेनियल तथा विलियम डेनियल | Thomas Daniels and William Danielsटामस तथा विलियम डेनियल भारत में 1785 से 1794 के मध्य रहे थे। उन्होंने कलकत्ता के शहरी दृश्य, ग्रामीण शिक्षक, …
- मिथिला चित्रकला | मधुबनी कला | Mithila Paintingमिथिला चित्रकला, जिसे मधुबनी लोक कला के रूप में भी जाना जाता है. बिहार के मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक कला है। यह गाँव …
- भारतीय चित्रकला | Indian Artपरिचय टेराकोटा पर या इमारतों, घरों, बाजारों और संग्रहालयों की दीवारों पर आपको कई पेंटिंग, बॉल हैंगिंग या चित्रकारी दिख …
- भारत में विदेशी चित्रकार | Foreign Painters in Indiaआधुनिक भारतीय चित्रकला के विकास के आरम्भ में उन विदेशी चित्रकारों का महत्वपूर्ण योग रहा है जिन्होंने यूरोपीय प्रधानतः ब्रिटिश, …
- सजावटी चित्रकला | Decorative Artsभारतीयों की कलात्मक अभिव्यक्ति केवल कैनवास या कागज पर चित्रकारी करने तक ही सीमित नहीं है। घरों की दीवारों पर …
- बी. प्रभानागपुर में जन्मी बी० प्रभा (1933 ) को बचपन से ही चित्र- रचना का शौक था। सोलह वर्ष की आयु में …
- दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर | Dattatreya Damodar Devlalikar Biographyअपने आरम्भिक जीवन में “दत्तू भैया” के नाम से लोकप्रिय श्री देवलालीकर का जन्म 1894 ई० में हुआ था। वे …
- शैलोज मुखर्जीशैलोज मुखर्जी का जन्म 2 नवम्बर 1907 दन को कलकत्ता में हुआ था। उनकी कला चेतना बचपन से ही मुखर …
- नारायण श्रीधर बेन्द्रे | Narayan Shridhar Bendreबेन्द्रे का जन्म 21 अगस्त 1910 को एक महाराष्ट्रीय मध्यवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पूर्वज पूना में रहते …
- रवि वर्मा | Ravi Verma Biographyरवि वर्मा का जन्म केरल के किलिमन्नूर ग्राम में अप्रैल सन् 1848 ई० में हुआ था। यह कोट्टायम से 24 …
- के०सी० एस० पणिक्कर | K.C.S.Panikkarतमिलनाडु प्रदेश की कला काफी पिछड़ी हुई है। मन्दिरों से उसका अभिन्न सम्बन्ध होते हुए भी आधुनिक जीवन पर उसकी …
- भूपेन खक्खर | Bhupen Khakharभूपेन खक्खर का जन्म 10 मार्च 1934 को बम्बई में हुआ था। उनकी माँ के परिवार में कपडे रंगने का …
- बम्बई आर्ट सोसाइटी | Bombay Art Societyभारत में पश्चिमी कला के प्रोत्साहन के लिए अंग्रेजों ने बम्बई में सन् 1888 ई० में एक आर्ट सोसाइटी की …
- परमजीत सिंह | Paramjit Singhपरमजीत सिंह का जन्म 23 फरवरी 1935 अमृतसर में हुआ था। आरम्भिक शिक्षा के उपरान्त वे दिल्ली पॉलीटेक्नीक के कला …
- अनुपम सूद | Anupam Soodअनुपम सूद का जन्म होशियारपुर में 1944 में हुआ था। उन्होंने कालेज आफ आर्ट दिल्ली से 1967 में नेशनल डिप्लोमा …
- देवकी नन्दन शर्मा | Devki Nandan Sharmaप्राचीन जयपुर रियासत के राज-कवि के पुत्र श्री देवकी नन्दन शर्मा का जन्म 17 अप्रैल 1917 को अलवर में हुआ …
- ए० रामचन्द्रन | A. Ramachandranरामचन्द्रन का जन्म केरल में हुआ था। वे आकाशवाणी पर गायन के कार्यक्रम में भाग लेते थे। कुछ समय पश्चात् …