(1907) गुजरात के विख्यात कलाकार कनु देसाई का जन्म – 1907 ई० में हुआ था। आपकी कला शिक्षा शान्ति निकेतन में हुई और आपको नन्दलाल बसु के शिष्य होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। वहाँ अध्ययन करने के उपरान्त आप गुजरात विद्यापीठ में कला के प्राध्यपक हो गये।
⏰ जून 2026 से पहले
LT Grade Art की तैयारी पूरी करें!
हजारों छात्र पहले ही तैयारी शुरू कर चुके हैं 📈
Complete Bundle में मिलेगा:
✅ सम्पूर्ण PDF Notes — सभी topics
✅ 500+ MCQ प्रश्न उत्तर सहित
✅ Previous Year Questions
सिर्फ ₹299
Instant Download ✅ Secure Payment ✅
आप राष्ट्र भक्त कलाकार थे। आपने प्रायः परम्परावादी शैली में चित्र रचना की है जिसमें रेखा का सौन्दर्य देखते ही बनता है। आपने प्रायः राधा-कृष्ण, मीरा, उत्सव, त्यौहार तथा श्रृंगारिक प्रसंगों से सम्बन्धित चित्र ही अधिक बनाये हैं।
आपके सभी चित्रों में कोमल रंगों और रेखाओं का प्रभाव है। आपने अनेक चित्रों में आकाश का विस्तृत अन्तराल और सपाटेदार तूलिका के प्रयोग द्वारा असीम का आभास देने का प्रयत्न किया है।
आपके चित्रों के अनेक संग्रह चित्रावलियों के रूप में प्रकाशित हो चुके हैं।
आप चलचित्र जंगल से भी सम्बन्धित रहे और अनेक उत्तम फिल्मों में कला-निर्देशन किया। इनमें राम राज्य, बैजू बावरा ओर झनक झनक पायल बाजे आदि विशेष प्रसिद्ध हैं। आपको फिल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।
आपके चित्र प्रायः तीन प्रकार के हैं: रंग चित्र, रेखा चित्र ओर छाया चित्र। रंग चित्र आपने प्रायः जल माध्यम में बनाये हैं। शेष दोनों प्रकार के चित्रों में काली स्याही का प्रयोग है।
मीरा, राधा कृष्ण, भारत माता, वट सावित्री तथा अर्चना आदि आपके सुन्दर चित्र हैं।





