गुप्तकालीन कला MCQ | गुप्तकाल (300–600 ई॰) की कला पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न। मूर्तिकला, चित्रकला, वास्तुकला, अजंता, सारनाथ, खजुराहो से संबंधित MCQ — UPSC, State PSC, NET/JRF और कला परीक्षाओं के लिए। | indianarthistory.com
100 महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
UPSC | State PSC | NET/JRF | TGT/ PGT कला परीक्षाएँ
भारतीय कला इतिहास में गुप्तकाल (300 ई॰–600 ई॰) को ‘स्वर्ण युग’ का दर्जा प्राप्त है। इस काल में मूर्तिकला, चित्रकला और वास्तुकला — तीनों विधाओं में अभूतपूर्व उत्कर्ष हुआ। प्रस्तुत लेख में गुप्तकालीन कला से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए गए हैं जो UPSC, राज्य PSC, NET/JRF तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होंगे।
भाग-1: गुप्तकाल — सामान्य परिचय (प्र॰ 1–5)
1. गुप्तकाल को भारतीय इतिहास में किस नाम से जाना जाता है?
A) लौह युग
B) स्वर्ण युग
C) ताम्र युग
D) कांस्य युग
✅ उत्तर: B) स्वर्ण युग
2. गुप्त साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
A) चन्द्रगुप्त प्रथम
B) समुद्रगुप्त
C) श्री गुप्त
D) घटोत्कच गुप्त
✅ उत्तर: C) श्री गुप्त
3. गुप्तकाल का समय-काल क्या माना जाता है?
A) 100 ई॰ – 300 ई॰
B) 300 ई॰ – 600 ई॰
C) 600 ई॰ – 900 ई॰
D) 200 ई॰ – 500 ई॰
✅ उत्तर: B) 300 ई॰ – 600 ई॰
4. गुप्त सम्राटों ने किस भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया?
A) पाली
B) प्राकृत
C) संस्कृत
D) अपभ्रंश
✅ उत्तर: C) संस्कृत
5. एशिया में संस्कृत अध्ययन का सर्वोच्च केंद्र किसे माना जाता था?
A) तक्षशिला
B) विक्रमशिला
C) नालंदा महाविहार
D) वाराणसी
✅ उत्तर: C) नालंदा महाविहार
Table of Contents
भाग-2: गुप्तकालीन कला MCQ (मूर्तिकला) (प्र॰ 6–21)
6. गुप्तकालीन मूर्तिकला की मुख्य कितनी शैलियाँ थीं?
A) एक
B) दो
C) तीन
D) चार
✅ उत्तर: B) दो
7. मथुरा शैली में बुद्ध की मूर्तियाँ किस पत्थर से बनाई गई थीं?
A) संगमरमर
B) ग्रेनाइट
C) लाल बलुआ पत्थर
D) काला पत्थर
✅ उत्तर: C) लाल बलुआ पत्थर
8. सारनाथ शैली में किस रंग के बलुआ पत्थर का प्रयोग होता था?
A) लाल
B) काला
C) क्रीम/चुनार
D) हरा
✅ उत्तर: C) क्रीम/चुनार
9. गुप्तकालीन मूर्तियों में ‘वेट ड्रेपरी’ से क्या अभिप्राय है?
A) मूर्ति का गीला होना
B) पारदर्शी वस्त्रों का चित्रण जिससे शरीर दिखे
C) रंगीन वस्त्रों का प्रयोग
D) मोटे वस्त्रों का अंकन
✅ उत्तर: B) पारदर्शी वस्त्रों का चित्रण जिससे शरीर दिखे
10. सारनाथ की धर्मचक्रप्रवर्तन मूर्ति किस शताब्दी की है?
A) तीसरी शताब्दी ई॰
B) चौथी शताब्दी ई॰
C) पाँचवीं शताब्दी ई॰
D) छठी शताब्दी ई॰
✅ उत्तर: C) पाँचवीं शताब्दी ई॰
11. धर्मचक्रप्रवर्तन मूर्ति वर्तमान में कहाँ संरक्षित है?
A) राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली
B) सारनाथ संग्रहालय
C) काशी संग्रहालय
D) कोलकाता संग्रहालय
✅ उत्तर: B) सारनाथ संग्रहालय
12. लोकेश्वर शिव का कलात्मक मस्तक कहाँ से प्राप्त हुआ?
A) मथुरा
B) अजंता
C) सारनाथ
D) एलोरा
✅ उत्तर: C) सारनाथ
13. गुप्तकालीन मूर्तियों के चेहरे किस आकार के हैं?
A) गोलाकार
B) त्रिकोणाकार
C) अंडाकार
D) वर्गाकार
✅ उत्तर: C) अंडाकार
14. बोधिसत्व अवलोकितेश्वर किस मुद्रा में चित्रित हैं?
A) नृत्य मुद्रा
B) ध्यान मुद्रा
C) युद्ध मुद्रा
D) उपदेश मुद्रा
✅ उत्तर: B) ध्यान मुद्रा
15. गोवर्धनधारी कृष्ण की मूर्ति किस संग्रहालय में है?
A) मथुरा संग्रहालय
B) काशी संग्रहालय
C) सारनाथ संग्रहालय
D) दिल्ली संग्रहालय
✅ उत्तर: C) सारनाथ संग्रहालय
16. मथुरा की प्रसिद्ध बुद्ध प्रतिमा किस मुद्रा में है?
A) बैठी हुई मुद्रा
B) खड़ी मुद्रा
C) लेटी हुई मुद्रा
D) नृत्य मुद्रा
✅ उत्तर: B) खड़ी मुद्रा
17. मथुरा में पत्थर के अतिरिक्त किस सामग्री की मूर्तियाँ भी मिलती हैं?
A) काष्ठ मूर्तियाँ
B) मृण्मयी मूर्तियाँ
C) धातु मूर्तियाँ
D) हाथी दाँत मूर्तियाँ
✅ उत्तर: B) मृण्मयी मूर्तियाँ
18. शचीरानी के अनुसार मथुरा की बुद्ध प्रतिमा में क्या विशेषता है?
A) केवल रंग की सुंदरता
B) जीवन की स्फूर्ति और अध्यात्म की अंतर्दृष्टि
C) केवल तकनीकी कुशलता
D) केवल आकार की भव्यता
✅ उत्तर: B) जीवन की स्फूर्ति और अध्यात्म की अंतर्दृष्टि
19. गुप्तकालीन मूर्तियों की शारीरिक बनावट कैसी है?
A) स्थूलकाय
B) बौनी
C) छरहरे (पतले) शरीर वाली
D) अत्यंत बड़ी
✅ उत्तर: C) छरहरे (पतले) शरीर वाली
20. सारनाथ की बोधिसत्त्व मूर्ति में बायाँ हाथ कहाँ स्थित है?
A) ऊपर उठा हुआ
B) पेट पर चादर से ढका
C) नीचे लटका हुआ
D) अभय मुद्रा में
✅ उत्तर: B) पेट पर चादर से ढका
21. कार्तिकेय की प्रसिद्ध मूर्ति किस भवन में संरक्षित थी?
A) सारनाथ संग्रहालय
B) राष्ट्रीय संग्रहालय
C) भारत कला भवन, काशी
D) मथुरा संग्रहालय
✅ उत्तर: C) भारत कला भवन, काशी
भाग-3: गुप्तकालीन कला MCQ (चित्रकला) (प्र॰ 22–37)
22. अजंता की गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं?
A) मध्य प्रदेश
B) राजस्थान
C) महाराष्ट्र
D) उत्तर प्रदेश
✅ उत्तर: C) महाराष्ट्र
23. अजंता की कौन सी गुफा ‘चित्रशाला’ के नाम से प्रसिद्ध है?
A) Cave 1
B) Cave 16
C) Cave 17
D) Cave 26
✅ उत्तर: C) Cave 17
24. अजंता की Cave 16 में कौन सा प्रसिद्ध चित्र है?
A) पद्मपाणि बोधिसत्त्व
B) मरणासन्न राजकुमारी
C) गोवर्धन लीला
D) बुद्ध जन्म
✅ उत्तर: B) मरणासन्न राजकुमारी
25. बाघ गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं?
A) महाराष्ट्र
B) राजस्थान
C) मध्य प्रदेश
D) उत्तर प्रदेश
✅ उत्तर: C) मध्य प्रदेश
26. बाघ गुफाएँ किस जिले में हैं?
A) भोपाल
B) इंदौर
C) धार
D) ग्वालियर
✅ उत्तर: C) धार
27. अजंता में मुख्यतः कौन सी चित्रकला तकनीक प्रयोग की गई?
A) फ्रेस्को बुआनो
B) टेम्परा पद्धति
C) ऑयल पेंटिंग
D) वॉटर कलर
✅ उत्तर: B) टेम्परा पद्धति
28. अजंता के चित्रों में नीले रंग के लिए क्या प्रयोग किया जाता था?
A) नील का पौधा
B) आकाश नील
C) लाजवर्त (Lapis Lazuli)
D) कोबाल्ट
✅ उत्तर: C) लाजवर्त (Lapis Lazuli)
29. गुप्तकालीन चित्रकला का मुख्य विषय क्या था?
A) युद्ध दृश्य
B) व्यापार दृश्य
C) जातक कथाएँ और बोधिसत्त्व
D) राजनीतिक घटनाएँ
✅ उत्तर: C) जातक कथाएँ और बोधिसत्त्व
30. बुद्ध के पूर्वजन्मों की कथाएँ क्या कहलाती हैं?
A) जातक कथाएँ
B) पंचतंत्र
C) रामायण
D) महाभारत
✅ उत्तर: A) जातक कथाएँ
31. अजंता Cave 1 का सर्वप्रसिद्ध चित्र कौन सा है?
A) मरणासन्न राजकुमारी
B) पद्मपाणि बोधिसत्त्व
C) धर्मचक्रप्रवर्तन
D) विश्वंतर जातक
✅ उत्तर: B) पद्मपाणि बोधिसत्त्व
32. टेम्परा चित्रकला में पहले दीवार पर क्या लगाया जाता था?
A) सीधे चूना
B) मिट्टी, गोबर और धान की भूसी का प्लास्टर
C) सीमेंट
D) रेत और पानी
✅ उत्तर: B) मिट्टी, गोबर और धान की भूसी का प्लास्टर
33. बाघ गुफाओं में किसका अंकन विशेष रूप से कुशलतापूर्वक किया गया है?
A) मछलियों का
B) घोड़ों का
C) हाथियों का
D) सिंहों का
✅ उत्तर: C) हाथियों का
34. बाघ गुफाओं में कौन सी गुफा ‘रंगमहल’ के नाम से जानी जाती है?
A) Cave 1
B) Cave 2
C) Cave 4
D) Cave 6
✅ उत्तर: C) Cave 4
35. अजंता के चित्रों में काले रंग के लिए क्या प्रयोग होता था?
A) लाजवर्त
B) गेरू
C) कार्बन
D) मैंगनीज
✅ उत्तर: C) कार्बन
36. गुप्तकालीन चित्रकला में सफेद रंग के लिए क्या प्रयोग होता था?
A) संगमरमर चूर्ण
B) चूना
C) चाक
D) टैल्कम
✅ उत्तर: B) चूना
37. बाघ की गुफा 2 को किस नाम से जाना जाता है?
A) रंगमहल
B) पाण्डव गुफा
C) विहार गुफा
D) चित्रशाला
✅ उत्तर: B) पाण्डव गुफा
भाग-4: गुप्तकालीन कला MCQ (वास्तुकला) (प्र॰ 38–54)
38. देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस राज्य में स्थित है?
A) मध्य प्रदेश
B) उत्तर प्रदेश
C) राजस्थान
D) बिहार
✅ उत्तर: B) उत्तर प्रदेश
39. देवगढ़ का दशावतार मंदिर किस शैली में निर्मित है?
A) द्रविड़ शैली
B) पंचायतन शैली
C) वेसर शैली
D) स्तूप शैली
✅ उत्तर: B) पंचायतन शैली
40. दशावतार मंदिर किस देव को समर्पित है?
A) शिव
B) ब्रह्मा
C) विष्णु
D) इंद्र
✅ उत्तर: C) विष्णु
41. पंचायतन शैली में मुख्य मंदिर के चारों कोनों पर कितने उपमंदिर होते हैं?
A) दो
B) तीन
C) चार
D) पाँच
✅ उत्तर: C) चार
42. साँची का मंदिर 17 किस शताब्दी में निर्मित हुआ?
A) चौथी शताब्दी ई॰
B) पाँचवीं शताब्दी ई॰
C) छठी शताब्दी ई॰
D) सातवीं शताब्दी ई॰
✅ उत्तर: B) पाँचवीं शताब्दी ई॰
43. साँची का मंदिर 17 किस प्रदेश में है?
A) उत्तर प्रदेश
B) महाराष्ट्र
C) मध्य प्रदेश
D) बिहार
✅ उत्तर: C) मध्य प्रदेश
44. साँची के मंदिर 17 को क्या माना जाता है?
A) सबसे बड़ा मंदिर
B) भारतीय मंदिर स्थापत्य का प्रोटोटाइप
C) सबसे पुराना मंदिर
D) सबसे अलंकृत मंदिर
✅ उत्तर: B) भारतीय मंदिर स्थापत्य का प्रोटोटाइप
45. दशावतार मंदिर की दीवारों पर कितनी प्रमुख पट्टिकाएँ हैं?
A) एक
B) दो
C) तीन
D) चार
✅ उत्तर: C) तीन
46. देवगढ़ मंदिर की पट्टिकाओं में कौन सा दृश्य नहीं है?
A) विष्णु शेषशायी
B) गजेंद्र मोक्ष
C) नर-नारायण
D) सीता स्वयंवर
✅ उत्तर: D) सीता स्वयंवर
47. सारनाथ का धामेख स्तूप विध्वंस से पूर्व कितने फीट ऊँचा था?
A) 100 फीट
B) 120 फीट
C) 143 फीट
D) 200 फीट
✅ उत्तर: C) 143 फीट
48. पंचायतन शैली में केंद्रीय मंदिर किसका प्रतीक है?
A) सूर्य
B) मेरु पर्वत
C) कैलाश पर्वत
D) विंध्याचल
✅ उत्तर: B) मेरु पर्वत
49. गुप्तकालीन मंदिरों की छतें कैसी होती थीं?
A) गुम्बदाकार
B) शंक्वाकार
C) चपटी
D) पिरामिडनुमा
✅ उत्तर: C) चपटी
50. गुप्तकालीन मंदिरों का प्रवेश द्वार किस दिशा में होता था?
A) उत्तर
B) दक्षिण
C) पश्चिम
D) पूर्व
✅ उत्तर: D) पूर्व
51. भूमरा का शिव मंदिर किस काल से संबंधित है?
A) मौर्यकाल
B) गुप्तकाल
C) चोलकाल
D) पालकाल
✅ उत्तर: B) गुप्तकाल
52. गुप्तकालीन मंदिरों में किस सामग्री का मुख्यतः प्रयोग हुआ?
A) ईंट
B) मिट्टी
C) पाषाण (पत्थर)
D) लकड़ी
✅ उत्तर: C) पाषाण (पत्थर)
53. भीतरगाँव का मंदिर किस जिले के पास है?
A) वाराणसी
B) लखनऊ
C) कानपुर
D) आगरा
✅ उत्तर: C) कानपुर
54. सारनाथ को किस अन्य नाम से जाना जाता था?
A) गया
B) सधर्म चक्र प्रवर्तन विहार
C) कपिलवस्तु
D) श्रावस्ती
✅ उत्तर: B) सधर्म चक्र प्रवर्तन विहार
भाग-5:गुप्तकालीन कला MCQ (सारनाथ)— विशेष प्रश्न (प्र॰ 55–62)
55. सारनाथ में बुद्ध ने सर्वप्रथम क्या किया था?
A) ध्यान किया
B) जन्म लिया
C) धर्मोपदेश दिया
D) निर्वाण प्राप्त किया
✅ उत्तर: C) धर्मोपदेश दिया
56. अशोक के समय से सारनाथ किस रूप में जाना जाता है?
A) व्यापार केंद्र
B) पवित्र स्थल
C) सैनिक केंद्र
D) शिक्षा केंद्र
✅ उत्तर: B) पवित्र स्थल
57. किस चीनी यात्री ने पाँचवीं शताब्दी में सारनाथ का भ्रमण किया?
A) ह्वेनसाँग
B) इत्सिंग
C) फाहियान
D) चाउ जुकुआ
✅ उत्तर: C) फाहियान
58. सारनाथ का चौखंडी स्तूप किस रूप में महत्वपूर्ण है?
A) जहाँ बुद्ध ने जन्म लिया
B) जहाँ बुद्ध अपने साथियों से मिले
C) जहाँ बुद्ध ने निर्वाण लिया
D) जहाँ बुद्ध ने तपस्या की
✅ उत्तर: B) जहाँ बुद्ध अपने साथियों से मिले
59. चौखंडी स्तूप के ऊपर कितनी भुजाओं वाला शिखर है?
A) चार
B) छः
C) आठ
D) बारह
✅ उत्तर: C) आठ
60. सारनाथ में जैन मंदिर के अवशेष भी पाए गए — यह किस बात का प्रमाण है?
A) केवल बौद्ध धर्म का प्रभाव
B) गुप्तों का सर्वधर्म संरक्षण
C) जैन धर्म का एकाधिकार
D) हिंदू धर्म की अनुपस्थिति
✅ उत्तर: B) गुप्तों का सर्वधर्म संरक्षण
61. खजुराहो के मंदिर किस जिले में स्थित हैं?
A) सागर
B) छतरपुर
C) टीकमगढ़
D) दमोह
✅ उत्तर: B) छतरपुर
62. खजुराहो के मंदिरों का निर्माण किस काल में हुआ?
A) 5वीं से 8वीं शताब्दी
B) 9वीं से 12वीं शताब्दी
C) 12वीं से 15वीं शताब्दी
D) 3वीं से 6वीं शताब्दी
✅ उत्तर: B) 9वीं से 12वीं शताब्दी
भाग-6: गुप्तकालीन कला MCQ(खजुराहो) — मंदिर स्थापत्य (प्र॰ 63–78)
63. खजुराहो किस राजवंश की पहली राजधानी थी?
A) परमार
B) चालुक्य
C) चंदेल
D) गुर्जर-प्रतिहार
✅ उत्तर: C) चंदेल
64. खजुराहो में कुल कितने मंदिर हैं?
A) 20
B) 25
C) 30
D) 40
✅ उत्तर: C) 30
65. खजुराहो के सबसे प्रमुख मंदिर का नाम क्या है?
A) विश्वनाथ मंदिर
B) कंदरिया महादेव मंदिर
C) पार्श्वनाथ मंदिर
D) लक्ष्मणा मंदिर
✅ उत्तर: B) कंदरिया महादेव मंदिर
66. कंदरिया महादेव मंदिर में कितने रूपचित्र उत्कीर्ण हैं?
A) 500
B) 700
C) 900
D) 1200
✅ उत्तर: C) 900
67. खजुराहो के चौसठ योगिनी मंदिर में कितने छोटे मंदिर हैं?
A) 50
B) 64
C) 67
D) 72
✅ उत्तर: C) 67
68. खजुराहो का नाम किस वृक्ष के नाम पर पड़ा?
A) आम
B) पीपल
C) खजूर
D) बरगद
✅ उत्तर: C) खजूर
69. खजुराहो की मूर्तिकला किस विचारधारा से प्रभावित मानी जाती है?
A) वैदिक दर्शन
B) तांत्रिक साधना और संस्कृति
C) बौद्ध महायान
D) जैन दर्शन
✅ उत्तर: B) तांत्रिक साधना और संस्कृति
70. खजुराहो के मंदिर किस पत्थर से निर्मित हैं (चौसठ योगिनी को छोड़कर)?
A) ग्रेनाइट
B) संगमरमर
C) सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर)
D) काला पत्थर
✅ उत्तर: C) सेंडस्टोन (बलुआ पत्थर)
71. चौसठ योगिनी, ब्रह्मा और लालगुआं मंदिर किस पत्थर से बने हैं?
A) बलुआ पत्थर
B) ग्रेनाइट
C) संगमरमर
D) चूना पत्थर
✅ उत्तर: B) ग्रेनाइट
72. खजुराहो के प्रारंभिक मंदिरों में कौन प्रमुख नहीं है?
A) चौसठ योगिनी
B) ब्रह्मा मंदिर
C) वराह मंदिर
D) कंदरिया महादेव
✅ उत्तर: D) कंदरिया महादेव
73. विश्वनाथ मंदिर का आयाम क्या है?
A) 100 x 50 वर्ग फुट
B) 87 x 46 वर्ग फुट
C) 102 x 66 वर्ग फुट
D) 75 x 40 वर्ग फुट
✅ उत्तर: B) 87 x 46 वर्ग फुट
74. कंदरिया महादेव मंदिर की लंबाई और चौड़ाई क्या है?
A) 87 x 46 फीट
B) 75 x 50 फीट
C) 102 x 66 फीट
D) 120 x 80 फीट
✅ उत्तर: C) 102 x 66 फीट
75. घटोत्कच गुप्त का शासनकाल क्या था?
A) 275-300 ई॰
B) 300-319 ई॰
C) 319-335 ई॰
D) 335-375 ई॰
✅ उत्तर: B) 300-319 ई॰
76. गुप्त वंश किस क्षेत्र को राज्य का केंद्र मानते थे?
A) पाटलिपुत्र
B) मथुरा
C) मगध
D) वाराणसी
✅ उत्तर: C) मगध
77. गुप्त राजाओं के सोने के सिक्कों पर किस भाषा के लेख थे?
A) पाली
B) प्राकृत
C) संस्कृत
D) अपभ्रंश
✅ उत्तर: C) संस्कृत
78. महायान बौद्ध धर्म का उदय किस शताब्दी में हुआ?
A) ईसा पूर्व पहली शताब्दी
B) ईसा की पहली शताब्दी
C) दूसरी शताब्दी
D) तीसरी शताब्दी
✅ उत्तर: B) ईसा की पहली शताब्दी
भाग-7: गुप्तकालीन कला MCQ(इतिहास एवं शासन) (प्र॰ 79–90)
79. गुप्त साम्राज्य के किन देशों से अच्छे संबंध थे?
A) चीन, जापान, कोरिया
B) नेपाल, श्रीलंका, मलय प्रायद्वीप
C) रोम, ग्रीस, मिस्र
D) अरब, फारस, मेसोपोटामिया
✅ उत्तर: B) नेपाल, श्रीलंका, मलय प्रायद्वीप
80. गुप्तकाल में किस महत्वपूर्ण ग्रंथ की रचना नहीं हुई?
A) कामसूत्र
B) मनुस्मृति
C) अर्थशास्त्र
D) स्कंद पुराण
✅ उत्तर: C) अर्थशास्त्र
81. ह्वेनसाँग ने किस शताब्दी में सारनाथ का भ्रमण किया?
A) पाँचवीं
B) छठी
C) सातवीं
D) आठवीं
✅ उत्तर: C) सातवीं
82. गुप्तकाल में मठों में विद्वान नियुक्त करने का उद्देश्य क्या था?
A) धन संग्रह
B) संस्कृत शिक्षा का प्रबंध
C) सैन्य प्रशिक्षण
D) व्यापार विस्तार
✅ उत्तर: B) संस्कृत शिक्षा का प्रबंध
83. गुप्तकालीन भारतीय विश्वास के अनुसार कला की पराकाष्ठा किसमें है?
A) यथार्थ सादृश्य के अंकन में
B) आनंद की सृष्टि और अभिव्यंजना में
C) केवल धार्मिक विषयों में
D) बाह्य जगत के चित्रण में
✅ उत्तर: B) आनंद की सृष्टि और अभिव्यंजना में
84. गुप्तकालीन कला में कलाकार का उद्देश्य क्या था?
A) बाह्य जगत का यथार्थ चित्रण
B) अंतर्जगत के भावों को साकार करना
C) राजा की प्रशंसा करना
D) धन अर्जित करना
✅ उत्तर: B) अंतर्जगत के भावों को साकार करना
85. गुप्तकालीन कला का सर्वप्रमुख भाव क्या है?
A) भय
B) क्रोध
C) आध्यात्मिक शांति
D) वीरता
✅ उत्तर: C) आध्यात्मिक शांति
86. गुप्तकालीन मूर्तियों में वस्त्राभूषणों का प्रयोग कैसा है?
A) अत्यधिक
B) बिल्कुल नहीं
C) संयमित (सौंदर्य वृद्धि हेतु)
D) बेतरतीब
✅ उत्तर: C) संयमित (सौंदर्य वृद्धि हेतु)
87. गुप्तकाल में शिल्पकारों ने किसे कला का माध्यम बनाया?
A) केवल रंग
B) केवल धातु
C) पाषाण (पत्थर)
D) मिट्टी
✅ उत्तर: C) पाषाण (पत्थर)
88. गुप्तकालीन हिंदू मंदिर वास्तु पर किसका प्रभाव माना जाता है?
A) रोमन स्थापत्य
B) बौद्ध स्थापत्य परंपरा
C) मिस्र की कला
D) चीनी कला
✅ उत्तर: B) बौद्ध स्थापत्य परंपरा
89. गुप्तकाल में भारत में कितने धर्मों को राजाश्रय मिला?
A) एक
B) दो
C) तीन (हिंदू, बौद्ध, जैन)
D) चार
✅ उत्तर: C) तीन (हिंदू, बौद्ध, जैन)
90. ‘गुप्तयुगीन मूर्तियाँ सौंदर्य, प्रेम और अनुराग की देवियाँ हैं’ — यह कथन किसका है?
A) शचीरानी
B) गैरोला
C) रामचंद्र शुक्ल
D) वासुदेव शरण अग्रवाल
✅ उत्तर: B) गैरोला
भाग-8: गुप्तकालीन कला MCQ (विशेषताएँ) (प्र॰ 91–100)
91. गुप्तकालीन कला में किस रस की प्रधानता है?
A) वीर रस
B) शृंगार रस
C) शांत रस और भक्ति रस
D) हास्य रस
✅ उत्तर: C) शांत रस और भक्ति रस
92. लोकेश्वर शिव के मस्तक के जटाजूट का बंध किस शैली के समान है?
A) रोमन और ग्रीक शैली
B) चीन और जापान की शैली
C) मिस्र और मेसोपोटामिया
D) फारस और अरब शैली
✅ उत्तर: B) चीन और जापान की शैली
93. गुप्तकालीन मंदिरों में गर्भगृह का क्या महत्व है?
A) प्रवेश द्वार
B) प्रदक्षिणा पथ के रूप में
C) देवमूर्ति की स्थापना का स्थान
D) भोजन कक्ष
✅ उत्तर: C) देवमूर्ति की स्थापना का स्थान
94. वैदिक युग में किस संरचना ने मंदिर स्थापत्य को प्रेरणा दी?
A) रथ
B) यज्ञ वेदिका (गर्भगृह)
C) महल
D) स्तंभ
✅ उत्तर: B) यज्ञ वेदिका (गर्भगृह)
95. गुप्तकालीन कला में यथार्थवाद और आदर्शवाद का क्या संबंध है?
A) केवल यथार्थवाद
B) केवल आदर्शवाद
C) दोनों का अद्वितीय संगम
D) दोनों का अभाव
✅ उत्तर: C) दोनों का अद्वितीय संगम

भारतीय कला इतिहास की संपूर्ण जानकारी एक स्थान पर
Get All Art History At One Place
| 🌐 Website: indianarthistory.com | 📱 WhatsApp Channel Indian Art History | 📘 Facebook Page Indian Art History |
© indianarthistory.com | सर्वाधिकार सुरक्षित | यह सामग्री केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है।











